मध्यप्रदेशः बाढ़ से मरने वालों की संख्या 22 हुई, 35 जिलों में भ्ाारी वर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चौबीस घंटे के दौरान सात लोगों की मौत के बाद बाढ़ से प्रभावित मध्यप्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है तथा नौ लोग लापता हैं। राज्य के 35 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भोपाल व जबलपुर में सबसे ज्यादा पांच-पांच मौतें हुई हैं। जबकि विदिशा में तीन और रायसेन, रीवा, सागर, मंडला, टीकमगढ़, सिवनी, दमोह, सीहोर व आगर मालवा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बीते तीन दिनों से प्रदेश में हो रही बारिश के चलते हालात बिगड़े हुए हैं।
प्रदेश में तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित
आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। बचाव कार्यों से करीब सात हजार लोगों को बचाया गया है। राज्य में 68 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 16 हजार लोगों को आश्रय दिया गया है। प्रदेश में तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, इनमें अकेले भोपाल में आंकड़ा 80 हजार का है।
शाजापुर में 50 हजार, जबलपुर में 45 हजार और हरदा व सतना में 25 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के 35 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है, 11 जिलों में सामान्य और शेष पांच जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है।