फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The death rate due to cardiac diseases has declined significantly in the US in the last 15 years

भारत में बढ़ रहे हैं दिल के मरीज, पंजाब में सबसे ज्यादा मिजोरम में हैं सबसे कम

Tue, 10 Jul 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
The death rate due to cardiac diseases has declined significantly in the US in the last 15 years

भारत में दिल के मरीजों और दिल की बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 15 सालों में अमेरिका में जहां दिल की बीमारी  से पीड़ित और मरनेवाले लोगों की संख्या में जबरदस्त कमी देखी गई है वहीं भारत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अमेरिका में 1990 से 2016 के बीच कार्डियोवस्कुलर डिजीज से मरने वालों की संख्या में  41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जबकि भारत में 34 फीसदी बढ़े हैं। अमेरिका के कॉलेज ऑफ कार्डियोलोजी के जरनल में प्रकाशित शोध के मुताबिक 16 वर्षों में दोनों देशों में दिल के मरीजों में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिला है। शोध में बताया गया है कि भारत में 1990 में जहां एक लाख लोगों में 115.7 लोग दिल के मरीज हुआ करते थे वह 2016 तक 209.1 फीसदी हो गए हैं। 
विज्ञापन


बढ़ते दिल के मरीजों की संख्या देखते हुए अमेरिका ने जनसंख्या के आधार पर पॉलिसी बनाई तंबाकू सेवन, हाई कॉलेस्ट्रॉल और बल्ड प्रेशर नियंत्रण के लिए काम किया गया जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में सीवीडी के मरीजों में कमी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में कहा गया है कि समय आ गया है कि भारत सरकार भी दिल की बीमारी से होने वाली असमय मृत्यु रोकने के लिए पॉलिसी बनाने की जरूरत है जिसमें हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है। 

सिर्फ 2016 में कार्डियोवस्कुलर डिजीज की वजह से भारत में जहां लगभग 62.6 मिलियन लोगों की असमय मृत्यु हुई वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा पिछले सालों की तुलना में घटकर 12.7 मिलियन पर पहुंच गया। डब्ल्यू एचओ ने 2025 तक असमय होने वाली मृत्यु को 25 फीसदी तक घटाने का टार्गेट रखा है।  


आंकड़े चौंकाते हैं कि भारत में दिल का दौरा पड़ने से असमय होने वाली मृत्युदर की तुलना में 15-20 फीसदी है जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 6 से 9 फीसदी है। शोध में यह भी पता चला है कि दिल की बीमारी से सबसे ज्यादा बीमार पंजाब है वहीं मिजोरम में दिल के मरीजों की संख्या सबसे कम पाई गई है। कुछ इसी तरह पश्चिम बंगाल में दिल के मरीजों डायलिसिस की संख्या बढ़ी है वहीं मिजोरम में कम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed