फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the court approved the extradition Lalit Modi to India

ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को कोर्ट की मंजूरी

Thu, 17 Nov 2016 04:14 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Thu, 17 Nov 2016 04:14 AM IST
विज्ञापन
the court approved the extradition Lalit Modi to India

मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मनी लाउंड्रिंग मामले की जांच के लिए ललित मोदी के भारत प्रत्यर्पण से संबधित अनुरोध पत्र ब्रिटिश सरकार को भेजने की अनुमति दे दी है। मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व आईपीएल कमिश्नर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है।

विज्ञापन


ईडी ने 8 नवंबर को दायर अपनी अर्जी में मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट के क्रियान्वयन के लिए अनुरोध पत्र जारी करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। एजेंसी ने उनका पता लगाने के लिए ब्रिटेन में सक्षम अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


पीएमएलए अदालत ने प्रार्थना की अनुमति दे दी है। ईडी के विशेष वकील हितेन वेनेगोवांकर ने कहा कि ईडी द्वारा अनुरोध पत्र विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए इंग्लैंड में सक्षम प्राधिकारी को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 425 करोड़ रुपये का टीवी अधिकार वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप (डब्ल्यूएसजी) और मल्टी स्क्रीन मीडिया (एमएसएम) के बीच 2008 के करार से कथित तौर से जुड़े ललित मोदी के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में बीसीसीआई ने चेन्नई में एक मामला दर्ज करा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed