फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Congress targeted the karnataka government on Bengaluru violence, asked - Did the Yeddyurappa government sleep?

बंगलूरू हिंसा पर कांग्रेस ने साधा निशाना, क्या येदियुरप्पा सरकार सो रही थी?

Wed, 12 Aug 2020 05:25 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 12 Aug 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
The Congress targeted the karnataka government on Bengaluru violence, asked - Did the Yeddyurappa government sleep?
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa - फोटो : ANI

बंगलूरू में मंगलवार की रात को असामाजिक तत्वों वाली एक हिंसक भीड़ ने पुलिस थाने समेत कई इलाकों में आगजनी और हिंसा की। इसके अलावा भीड़ ने कांग्रेस के एक विधायक के आवास पर भी हमला किया। कथित तौर पर यह पूरी घटना एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हुई।

विज्ञापन


इस पूरी घटना के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने बंगलूरू में हुई हिंसा की निंदा करते हुए बुधवार को कनार्टक की भाजपा सरकार से सवाल किया कि क्या बीएस येदियुरप्पा सरकार सो रही थी, या फिर हिंसा होने की प्रतीक्षा कर रही थी?
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि इस घटना से कानून-व्यवस्था की विफलता साबित हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बंगलूरू हिंसा, दंगा और आगजनी निंदनीय एवं अस्वीकार्य है। यह कानून-व्यवस्था की मशीनरी और कानून के शासन की पूरी तरह विफलता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘क्या येदियुरप्पा सरकार सो रही थी या हिंसा होने की प्रतीक्षा कर रही थी? पुलिस ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की? तीन मौतों का जिम्मेदार कौन है?’


गौरतलब है कि मंगलवार रात हिंसक भीड़ ने थाने और कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास में तोड़फोड़ की। यह घटना विधायक के एक कथित संबंधी द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किए जाने के बाद हुई।

पुलिस के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग विधायक श्रीनिवास मूर्ति के आवास के निकट जमा हुए और तोड़फोड़ की तथा वहां खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed