फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Central Government will send a reply to the protection of intermarriage marriages

अंतरधार्मिक विवाह करने वालों के संरक्षण को लेकर केंद्र सरकार से जवाब तलब

Sat, 23 Feb 2019 01:49 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
The Central Government will send a reply to the protection of intermarriage marriages
शादी का फाइल फोटो
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व दिल्ली पुलिस से जाति या धर्म से बाहर शादी करने वाले जोड़ों को संरक्षण देने की मांग वाली याचिका पर जवाब तलब किया किया है। जस्टिस एके सिकरी और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की पीठ ने दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि घरवालों व समाज के स्वयंभू ठेकेदारों से मिल रही धमकियों के कारण ऐसे जोड़ों को दूसरे प्रांतों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ता है। लेकिन वहां भी डर व्याप्त रहता है, लिहाजा उन्हें संरक्षण देने की जरूरत है। 
विज्ञापन


आयोग ने शक्ति वाहिनी मामले में वर्ष 2018 में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अमल करने के निर्देश देने की गुहार की है। 2018 के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकारों को ऑनर किलिंग के भय में जी रहे जोड़ों को संरक्षण देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed