{"_id":"5f8632108ebc3e9b765b6860","slug":"the-central-government-said-private-participation-will-be-in-space-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष अनुसंधान में होगी निजी भागीदारी: केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरिक्ष अनुसंधान में होगी निजी भागीदारी: केंद्र सरकार
Wed, 14 Oct 2020 04:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 14 Oct 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : एएनआई
केंद्र सरकार ने कहा है कि इसरो की अंतरिक्ष अनुसंधान यात्रा में अब निजी भागेदारी भी होगी। इसके तहत अंतरिक्ष के रहस्यों, ग्रहों से संबधित शोध परियोजनाओं और अंतरिक्ष यात्राओं में निजी क्षेत्रों को मौका मिलेगा। इसके लिए मंत्रालय निजी क्षेत्र को अपना आवेदन भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहली बार इसरो निजी क्षेत्रों के सहयोग से शोध कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस कोशिश से देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अंतरिक्ष अनुसंधान में और तेजी के साथ काम हो सकेगा। इसे आत्मनिर्भर भारत की योजना का हिस्सा बनाकर निजी सहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत निजी क्षेत्र को अपनी क्षमता में सुधार करने के लिए इसरो की सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन