फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The central government has sought more time from the Supreme Court to decide the guidelines for compensation on corona death

कोविड महामारी: सरकार ने कोरोना मौत पर मुआवजे के दिशानिर्देश तय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा और समय

Wed, 21 Jul 2021 02:47 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 02:47 AM IST
सार

  • सुप्रीम कोर्ट में दायर आवेदन में केंद्र ने कहा कि एनडीएमए का विचाराधीन अभ्यास अग्रिम चरण में है और इसके लिए थोड़ी और गहन परीक्षण की आवश्यकता है। केंद्र ने इसके लिए अतिरिक्त चार हफ्ते देने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
The central government has sought more time from the Supreme Court to decide the guidelines for compensation on corona death
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने महामारी के दौरान कोरोना से हुई मौतों के मामले में मुआवजा देने पर दिशानिर्देश तय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने 30 जून के अपने फैसले में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) को छह हफ्ते में मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने के लिए उपयुक्त दिशानिर्देश तैयार करने को कहा था।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर आवेदन में केंद्र ने कहा कि एनडीएमए का विचाराधीन अभ्यास अग्रिम चरण में है और इसके लिए थोड़ी और गहन परीक्षण की आवश्यकता है। केंद्र ने इसके लिए अतिरिक्त चार हफ्ते देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 30 जून को अपने आदेश में कहा था कि एनडीएमए की जिम्मेदारी है कि वह गाइडलाइंस बनाए जिसके तहत कोविड से मौत के मामले में न्यूनतम मुआवजा राशि दी जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह केंद्र सरकार को यह निर्देश नहीं दे सकता कि मुआवजे की राशि तय करे, लेकिन एनडीएमए मुआवजे की न्यूनतम राशि तय कर सकता है।


बता दें कि भारत के अधिकतर राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिला है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 6910 मामले आए और 147 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्व में संक्रमण से 3509 लोगों की मौत तथा कोविड-19 के 2479 मामले भी जोड़े गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7510 मरीज स्वस्थ हो गए।



स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि आंकड़ों में सुधार के तहत संक्रमण के 2479 मामले जोड़े गए हैं जबकि पूर्व में 3509 लोगों की मौत के मामले को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी आंकड़ों के जुड़ने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 62,29,596 हो गई है। इसमें मंगलवार को आए 6910 मामले तथा जोड़े गए 2479 मामले भी शामिल हैं। संक्रमण से अब तक 1,30,753 लोगों की मौत हुई है।

बयान के मुताबिक राज्य में अब तक 60,00,911 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं वहीं 94,593 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक कोविड-19 संबंधी 4,58,46,165 नमूनों की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,97,267 नमूनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed