{"_id":"5a7736b44f1c1b462c8b616c","slug":"the-central-government-has-expressed-its-hope-to-get-rs-4-000-crore-from-sebi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को सेबी से 4,000 करोड़ मिलने की उम्मीद, RBI से भी 13,000 करोड़ मांग चुका है केंद्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार को सेबी से 4,000 करोड़ मिलने की उम्मीद, RBI से भी 13,000 करोड़ मांग चुका है केंद्र
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
SEBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार राजकोषीय घाटा पूरा करने के लिए गैर कर राजस्व बढ़ाने की कवायद के तहत बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से 3,000-4,000 करोड़ रुपये का अधिशेष कोष प्राप्त करने की उम्मीद कर रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से 2016-17 के लिए लगभग 13,000 करोड़ रुपये के लाभांश की पहले ही मांग कर चुकी है। सेबी के पास दो तरह के कोष होते हैं। एक तो वह जुर्माने से प्राप्त करती है, जिसे नियमित तौर पर सरकार के पास जमा कराना होता है। दूसरा, वह शुल्क तथा अन्य फैसलों से कमाती है।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों के सचिव एससी गर्ग ने बताया कि सेबी के पास पहले से ही अधिशेष राशि है। इसलिए उसे बैंकों में रखने की जगह सरकार को दे देना चाहिए। इसपर चर्चा हो रही है। यह राशि बहुत बड़ी नहीं है। यह रकम लगभग 3,000-4,000 करोड़ रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
आरबीआई द्वारा अतिरिक्त अधिशेष राशि स्थानांतरित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरबीआई को उसके पास पड़ी बाकी अधिशेष राशि को इसी वित्त वर्ष में सरकार को स्थानांतरित करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि हमने अधिशेष राशि के बाकी हिस्से को सरकार को स्थानांतरित करने को कहा है, जो लगभग 13,000 करोड़ रुपये के आसपास है। आरबीआई ने कुछ निश्चित सुझाव दिए हैं। इसके बारे में आरबीआई से चर्चा की जा रही है। राशि 31 मार्च से पहले स्थानांतरित होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने जून 2017 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए बीते अगस्त माह में 30,659 करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। यह 2015-16 में भुगतान किए गए 65,876 करोड़ रुपये के लाभांश का आधा है। केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष के लिए अपने बजट में आरबीआई से 58,000 करोड़ रुपये के लाभांश का बजट तय किय है।