{"_id":"6181d26bbd05561fa6072170","slug":"the-central-government-directed-all-ministries-and-departments-to-install-a-preamble-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार : सभी मंत्रालयों और विभागों को प्रस्तावना दीवार लगाने का दिया निर्देश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार : सभी मंत्रालयों और विभागों को प्रस्तावना दीवार लगाने का दिया निर्देश
Wed, 03 Nov 2021 05:36 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:36 AM IST
सार
प्रधानमंत्री हर महीने अपने आईपैड पर इसकी निगरानी करते हैं और कैबिनेट सचिवालय सारे मंत्रालयों की योजनाओं और परियोजनाओं के बारे अपडेट लेता है। ई-समीक्षा पोर्टल का उद्देश्य योजनाओं और परियोजनाओं की रीयल टाइम निगरानी है। मंत्रालयों और विभागों को कार्रवाई की जानकारी ई-समीक्षा पोर्टल पर देना होगा।
विज्ञापन
Preamble of Constitution
- फोटो : पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के जश्न के रूप में देश भर में चल रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के बीच, केंद्र ने सभी मंत्रालयों और विभागों को अपने कार्यालय परिसर में एक ‘प्रस्तावना दीवार’ लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही मंत्रालयों और विभागों को कार्रवाई की जानकारी ई-समीक्षा पोर्टल पर देना होगा।
विज्ञापन
ई-समीक्षा पोर्टल पर देनी होगी जानकारी
प्रधानमंत्री हर महीने अपने आईपैड पर इसकी निगरानी करते हैं और कैबिनेट सचिवालय सारे मंत्रालयों की योजनाओं और परियोजनाओं के बारे अपडेट लेता है। ई-समीक्षा पोर्टल का उद्देश्य योजनाओं और परियोजनाओं की रीयल टाइम निगरानी है। मंत्रालयों, विभागों और कार्यालय परिसर में प्रस्तावना दीवार लगाने को लेकर पहले भी आदेश जारी किया था। जिसे अब एक बार फिर से जारी किया गया है।
विज्ञापन