फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The boy suspected his mother's character, killed her with an axe in Palghar, Maharashtra

Maharashtra: लड़के को अपनी मां के चरित्र पर था शक, कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या

Tue, 22 Aug 2023 12:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 22 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी।

विज्ञापन
The boy suspected his mother's character, killed her with an axe in Palghar, Maharashtra
कुल्हाड़ी

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को फोन से किसी अन्य को मैसेज करने के कारण कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात वसई टाउनशिप के पैरोल इलाके में घटी। 
विज्ञापन

मांडवी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक कांबले ने कहा कि लड़के को अपनी मां सोनाली गोगरा के चरित्र पर शक था और अकसर दोनों के बीच इस मामले में बहस होती थी। रविवार की रात खाना खाते समय लड़के ने देखा कि उसकी मां किसी को मैसेज कर रही थी। इसे देखकर वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाली और अपनी मां को मार डाला। 
विज्ञापन


इस हादसे के दौरान घर के अन्य सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। घायल महिला को तुरंत इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत शरीर को फिलहाल पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत लड़के पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed