फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The BJP is surrounded by the Congress all over the country

सोहराबुद्दीन केस: अदालत के फैसले के सहारे कांग्रेस को पूरे देश में घेर रही भाजपा

Wed, 02 Jan 2019 09:26 PM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 02 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
The BJP is surrounded by the Congress all over the country
अमित शाह - फोटो : PTI
सोहराबुद्दीन केस में अदालत द्वारा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'राजनीतिक साजिश का शिकार' बताये जाने के बाद पार्टी ने इसे हथियार बना लिया है। वह पूरे देश में प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को इस फैसले और कांग्रेस द्वारा सीबीआई के 'दुरुपयोग' के बारे में बता रही है। मंगलवार को भाजपा ने देश के 19 प्रमुख जगहों पर प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी थी। आज बुधवार को भी वह क्रम जारी रहा और राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में कई जगहों पर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन


दिल्ली में विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष विजेंदर गुप्ता ने इसी तरह की एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अदालत के फैसले से यह साफ हो गया है कि सोहराबुद्दीन केस में सीबीआई ने अमित शाह को राजनीतिक साजिश के तहत परेशान किया था। कांग्रेस के इशारे पर आठ सालों तक गुजरात के तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह से पूछताछ होती रही और उन्हें मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता रहा। 
विज्ञापन


अब जब कि अदालत ने यह बात साफ कर दिया है कि इस मामले के पीछे राजनीतिक साजिश थी, यह पता लगाया जाना चाहिए कि सीबीआई उस समय किसके इशारे पर यह कदम उठा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदार कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया जाना चाहिेए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या साधना चाह रही भाजपा

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष हैं। ऐसे समय में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर हमले तेज कर रहे हैं। भाजपा इस समय राफेल के मामले में घिरी हुई है। कांग्रेस का उसके प्रति इस मामले में रुख हमलावर बना हुआ है। बुधवार को संसद में बहस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधे मोर्चा संभाला और प्रधानमंत्री पर सीधे हमला बोला। 

उन्होंने सवाल किया कि राफेल विमानों की संख्या वायुसेना से पूछे बिना कम कैसे कर दी गई। अब भाजपा के पास कांग्रेस के इन हमलों से बचाव के लिए अदालत का फैसला काम आ सकता है। इतना ही नहीं वह अगस्ता वेस्टलैंड के मामले में भी मिशेल के बयानों के सहारे कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed