{"_id":"57f6c8284f1c1be64a26f655","slug":"the-battle-is-not-in-the-interest-of-india-and-pakistan-says-ajay-jadeja","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक, दोनों के हित में नहीं है लड़ाई : अजय जडेजा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-पाक, दोनों के हित में नहीं है लड़ाई : अजय जडेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले अभिनेता सलमान खान और अब पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारत-पाक के बीच उपजे तनाव को लेकर टिप्पणी की है। कहा, यह किसी के हित में नहीं है। यह सिर्फ सियासी नेताओं की चाल है जो अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए विवाद को बनाए हुए हैं। लड़ाई से दोनों मुल्कों को कुछ नहीं हासिल होने वाला है। दोनों ही देशों की अवाम को चाहिए कि ऐसे नेताओं की बातों को दरकिनार करके आपस में मिल-जुलकर रहे। इसी में दोनों मुल्कों का हित है।
विज्ञापन
नैनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आशीष नेहरा की ओर से संचालित क्रिकेट अकादमी के प्रोत्साहन के लिए आए पूर्व क्रिकेटर जडेजा ने भारत-पाकिस्तान के संबंधों के बारे में मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन
वहीं क्रिकेटर आशीष नेहरा ने नए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्हें टिप्स देने के साथ ही दोनों क्रिकेटर्स ने क्रिकेट से जुड़ी तमाम रोचक बातें बताईं। इस दौरान उदीयमान क्रिकेटरों ने कई सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में स्कूल के प्रो.वाइस चेयरमैन विशाल सिंह, सोनू सिंह राघव, प्रधानाचार्य डॉ.सुजाता सिंह, सैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन