फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The accident took place at Pune airport Jeep arrived front of aircraft

पुणे एयरपोर्ट पर हादसा होते-होते बचा, विमान के सामने आ गई जीप

Sat, 15 Feb 2020 04:54 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 15 Feb 2020 04:54 PM IST
सार

 

विज्ञापन
The accident took place at Pune airport Jeep arrived front of aircraft
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

एयर इंडिया का एक विमान शनिवार को पायलट की सूझबूझ के चलते बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर विमान जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, वैसे ही अचानक एक जीप और एक आदमी रास्ते में आ गया।

विज्ञापन


उस वक्त विमान तकरीबन 222.24 किमी प्रति घंटा (120 नॉट) की रफ्तार पकड़ चुका था। विमान के पायलट ने तुरंत अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए टेकऑफ का फैसला लिया। विमान सुरक्षित तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया।
विज्ञापन


नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस घटना की जांच के आदेश देते हुए बताया कि यह घटना शनिवार सुबह पुणे एयरपोर्ट की है। रनवे पर विमान ए-321 उड़ान भरने के दौरान जैसे ही पायलट ने जीप लिए हुए एक आदमी को देखा तो उसने टक्कर से बचने के लिए विमान को पहले ही टेकऑफ कर दिया। हालांकि, इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया को सलाह दी गई है कि वह विमान से कॉकपिट वायस रिकॉर्डर को हटा ले, ताकि उसका विश्लेषण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान को जांच के लिए सेवा से हटाया

इस घटना के बारे में प्राथमिक जांच से नाता रखने वाले एक अन्य अधिकारी ने बताया कि विमान को जांच के लिए सेवा से हटा दिया गया है। एयर इंडिया को सलाह दी गई है कि वह पुणे एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ इस बारे में बातचीत कर जांच में सहयोग करे और रनवे पर होने वाली किसी गतिविधि के बारे में पता लगाए।


विमान के पिछले हिस्से में आए हैं कुछ निशान

इस घटना के बारे में पूछे जाने पर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर में ए-825 को संचालित करने के लिए ए-321 विमान का निरीक्षण किया गया था। पता चला कि विमान के निचले हिस्से में कुछ  निशान आए थे। यह विमान पुणे से आया था। प्रवक्ता ने बताया कि विमान को व्यापक जांच के लिए वापस ले लिया गया है। कॉकपिट वायर रिकॉर्डर और सॉलिड स्टेट फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर ले लिए गए हैं। इनकी जांच के बाद ही जो जानकारी सामने आएगी, उसे साझा की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed