फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   that is how India first turns into China first in Maldives

इस तरह से मालदीव में इंडिया फर्स्ट चाइना फर्स्ट में बदला

Sun, 11 Feb 2018 12:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
that is how India first turns into China first in Maldives
यामीन जिनपिंग

मालदीव में इस समय राजनीतिक अशांति का माहौल है। वर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश को मानने से इंकार कर दिया है जिसमें उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद सहमति सभी राजनीतिक बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया था। यामीन ने देश में आपातकाल लगाने के अलावा कोर्ट के जजों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पूर्व राष्ट्रपति ने भारत से मदद की अपील की थी। इसके बाद यामीन सरकार ने विशेष दूत बनाकर विदेश मंत्री मोहम्मद असीम को भारत से मदद मांगने के लिए भेजा था। जिसके जरिए उन्होंने भारत के साथ अपने बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करने का दिखावा किया था।

विज्ञापन


दिखावा इसलिए क्योंकि यह बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि भारत और मालदीव के रिश्ते तब बिगड़ गए थे जब यामीन सरकार ने भारतीयों की चिंताओं के प्रति अपनी जवाबदेही खत्म कर दी थी। तब भारतीय सिस्टम में किसी ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा था क्योंकि यह साफ हो गया था कि मालदीव के लिए इंडिया फर्स्ट अब चाइना फर्स्ट में बदल गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि राष्ट्रपति यामीन चीन को मालदीव नहीं लाए थे बल्कि इसका श्रेय पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद को जाता है। जिन्होंने साल 2011 में चीन को माले में अपना दूतावास खोलने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन


नाशीद ने भारत की जायज चिंताओं को दरकिनार करते हुए मालदीव में चीन की आर्थिक मौजूदगी के लिए रास्ते खोल दिए थे। हालांकि यामीन ने चीन के साथ संबंधों को एक नया आयाम देने का काम जरूर किया और उनके मन में इस दौरान भारत के प्रति अविश्वास भी बढ़ा। भारत के नजरिए से देखा जाए तो यामीन ने संबंधों की रेखा उस समय पार कर दी थी जब दिसंबर 2017 में  उन्होंने चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया था। इस एग्रीमेंट को जल्दबाजी में साइन किया गया था। सांसदों को केवल 15 मिनट में इस डील को पढ़कर अप्रूव करने का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ डील करने से पहले मालदीव ने साल 1981 में भारत के साथ एक विशेष व्यापार संधि साइन की थी। जिसके अनुसार भारत मालदीव को जरूरत की सारी चीजें, एग्रीगेट और रेत की सप्लाई करेगा। वहीं मालदीव अपने देश में बनी किसी भी चीज को बिना किसी रुकावट के भारत को बेच सकता है। यह व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। मगर केंद्र का मानना है कि चीन के साथ की गई संधि के जरिए मालदीव ने भारत पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed