फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tharoor says big thing amid Congress President poll, know all about

Congress President Poll: 'संस्थान खरगे के साथ', कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान के बीच थरूर का बड़ा आरोप

Mon, 17 Oct 2022 12:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 17 Oct 2022 12:19 PM IST
सार

थरूर ने पार्टी नेता सेफुद्दीन सोज द्वारा उनकी तारीफ किए जाने के जवाब में ट्वीट कर यह बात कही। सोज ने ट्वीट कर कहा था, 'प्रिय शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार में आपके साथ होना सम्मान की बात है। आपने साहस दिखाया है।' 

विज्ञापन
Tharoor says big thing amid Congress President poll, know all about
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 22 साल बाद आज चुनाव हो रहा है। देशभर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों में बनाए गए 68 बूथों पर मतदान जारी है। इस बीच, इस पद का चुनाव लड़ रहे वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे के लिए बड़ी बात कही है। थरूर ने कहा-'चुनाव का अंजाम चाहे जो, लेकिन कांग्रेस का पुनरुद्धार शुरू हो गया है।' 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता थरूर ने पार्टी नेता सेफुद्दीन सोज द्वारा उनकी तारीफ किए जाने के जवाब में ट्वीट कर यह बात कही। सोज ने ट्वीट कर कहा था, 'प्रिय शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार में आपके साथ होना सम्मान की बात है। बुजुर्ग व दिग्गज नेता (खरगे) के साथ मुकाबले में उतरकर आपने साहस दिखाया है। यह हमारे  कार्यकर्ताओं का समर्पण दिखाता है। ये चुनाव बदलाव लाएगा, इसमें मुझे कोई संदेह नहीं है। आओ वोट करें।' 
विज्ञापन


इसके बाद थरूर ने सोज व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नतीजा चाहे जो, लेकिन कांग्रेस का पुनरुद्धार शुरू हो चुका है। धन्यवाद @SalmanSoz और @incIndia कार्यकर्ताओं की हमारी समर्पित टीम को, जिन्होंने बाधाओं को दूर किया और हमारे संदेश को प्रसारित करने का असंभव काम किया। आज हम मनपसंद अध्यक्ष को चुनेंगे।' एक अन्य ट्वीट में थरूर ने कहा, 'कुछ लोग हारने से बचने के लिए सुरक्षित रूप से खेलते हैं, लेकिन अगर आप सिर्फ सुरक्षित खेलेंगे तो निश्चित रूप से हारेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में छठी बार हो रहा चुनाव
22 साल बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। इसके नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए आज मतदान करेंगे।

पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। थरूर जहां केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में वोट डालेंगे, वहीं मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के दफ्तर में मतदान करेंगे। 


चुनाव जीतने की उम्मीद जताई पर नेतृत्व खरगे के साथ
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अपने संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में मीडिया से चर्चा में थरूर ने  चुनाव जीतने की उम्मीद जताई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हमारे खिलाफ मुश्किलें खड़ी हो गई हैं क्योंकि पार्टी के नेता और 'संस्थान' दूसरे प्रत्याशी (खरगे) के साथ हैं। आज हो रहे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि 24 साल बाद एक गैर-गांधी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा। खरगे या थरूर में कौन अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला बुधवार को हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed