फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane Police SIT arrests main accused Ashwajit Gaikwad and his two associates in runover case know updates

Maharashtra: प्रेमिका को कुचलने के मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई; IAS का बेटा अश्वजीत दो साथियों संग गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 10:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 17 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Thane Police SIT arrests main accused Ashwajit Gaikwad and his two associates in runover case know updates
प्रिया सिंह, अश्वजीत के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट अनिल कुमार गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ द्वारा प्रेमिका को कार से कुचलने के मामले में ठाणे पुलिस की एसआईटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दो साथियों रोमिल पाटिल और सागर शेडगे को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला को कुचला गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम) महेश पाटिल ने बताया कि तीनों को रात में लगभग 8:50 बजे पकड़ा गया था। साथ ही घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक लैंडरोवर को जब्त कर लिया गया है। कासरवडावली पुलिस आगे की जांच कर रही है। इससे पहले, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बयां किया दर्द
इससे पहले, पीड़िता प्रिया सिंह ने मामले में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल रात कुछ पुलिसकर्मी आए थे। वे जबरदस्ती मुझसे कुछ साइन कराने की कोशिश कर रहे थे। मैंने मना किया, क्योंकि मेरे पास कोई वकील नहीं था। मेरे परिवार का भी कोई नहीं था। वे मुझे मजबूर कर रहे थे, कह रहे थे कि कल जो होगा देख लेना अभी साइन कर दो। जब मैंने साइन नहीं किया तो वे गु्स्सा होकर चले गए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बहुत विश्वास करती हूं। मैं बस न्याय चाहती हूं। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
पुलिस के मुताबिक, घटना ठाणे में घोड़बंदर मार्ग पर एक होटल के पास 11 दिसंबर की है। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास 26 साल की महिला अश्वजीत गायकवाड़ गायकवाड़ से मिलने गई थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला कार से अपना सामान लेकर जाने लगी। तभी कार चला रहे व्यक्ति ने उसे कुचलने की कोशिश की। इस वजह से वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे
पुलिस का कहना है कि बाद में महिला ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के लिए पुलिस जोन पांच के पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई है। इस मामले में वरिष्ठ नौकरशाह के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में एसआईटी गवाहों के बयान दर्ज कर रही हैं। साथ ही फोरेंसिक सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। वहीं अब ये गिरफ्तारियां की गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed