फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane police arrested Private detective for blackmailing IAS officer in mumbai

मुंबई: IAS अधिकारी को कर रहे थे ब्लैकमेल, पुलिस ने पहुंचाया जेल

Sat, 04 Nov 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 04 Nov 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
Thane police arrested Private detective for blackmailing IAS officer in mumbai
मुंबई पोलिस
आईएएस ऑफिसर राधेश्याम मोपलवार को ब्लैकमेल करने के आरोप में  थाणे पुलिस ने एक जासूस और इसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। जासूस पर आरोप है कि वह आईएएस से दस करोड़ रुपए की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


जासूस सतीश मांगले और उसकी पत्नी को थाणे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। मांगले ने अधिकारी के खिलाफ सबूत इक्ट्ठा करने के लिए उनकी जानपहचान वाली एक महिला से दोस्ती की जिससे की तलाक में मदद ली जा सके। उस पूरे प्रोसेस में जासूसों ने मोपलवार और उनके किसी और से होने वाली बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया जिसमें वो दोनों को वित्तीय लेन देन की बात कर रहे थे उसके बाद दोनों पति-पत्नी आइएएस अधिकारी को ब्लैकमेल करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  बिहारः बेगूसराय के सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान भगदड़, 3 की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


थाणे के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि ब्लैकमेल करने और पैसों के डिमांड को लेकर मांगले, उसकी पत्नी श्रद्धा और एक दोस्त तीनों मोपलवार के दोस्त क्लिंग मिश्रा से नासिक हाइवे पर भी मुलाकात की और कहा कि अगल मोपलवार उन्हें 10 करोड़ रुपए देंगे तो वो सारे ऑडियो टेप के साथ केस भी वापस ले लेंगे।

Thane police arrested Private detective for blackmailing IAS officer in mumbai
mumbai police
 सिंह ने बताया कि आरोपी लगातार अधिकारी से मांग की। उसके बाद दोनों ने अधिकारी से मुंबई के जेडब्ल्यू मेरियट होटल में मुलाकात की और 7 करोड़ रुपए पर मान गया। यही नहीं आरोपियों ने मोपलवार को धमकी दी कि अगर वो पैसे नहीं देंगे तो वो उसकी बेटी को मार देंगे। 

उसके बाद मोपलवार ने पुलिस में उन दोनों जासूसों की शिकायत की एंटी एक्सटॉर्सन सेल में की, अधिकारी की शिकायत के बाद मंगले और उसकी पत्नी श्रद्धा को 1 करोड़ रुपए के साथ उनके डोंबीवाली घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घर से कई लैपटॉप, सेलफोन, पेन ड्राइव और सीडी बरामद की है।

मोपलवार अगस्त से छुट्टी पर हैं। मोपलवार महाराष्ट्र रोड डेवल्पमेंट कॉरपोरेशन में वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे एक सीडी जिसमें वो घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं सामने आने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस ने उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया है।     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed