{"_id":"612c0ed5b685da7e5b5ab164","slug":"thane-missing-mentally-ill-teenager-from-madhya-pradesh-reunites-with-parents-because-of-tattoo-of-phone-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे: मानसिक तौर पर बीमार किशोर को फोन नंबर के टैटू से माता-पिता से मिलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाणे: मानसिक तौर पर बीमार किशोर को फोन नंबर के टैटू से माता-पिता से मिलाया
Mon, 30 Aug 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ठाणे
एजेंसी, ठाणे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:18 AM IST
सार
- रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी के मुताबिक, किशोर को ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए देखा गया
- जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि उसके एक हाथ पर एक मोबाइल फोन नंबर का टैटू गुदवाया हुआ था
विज्ञापन
missing- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश से लापता मानसिक तौर पर बीमार एक किशोर फोन नंबर के टैटू की वजह से 24 घंटे के भीतर अपने माता-पिता तक पहुंच गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी के मुताबिक किशोर को शुक्रवार शाम ठाणे जिले के डोंबिवली रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए देखा गया।
विज्ञापन
लड़के ने आरपीएफ कर्मियों को बताया था कि उसका नाम अंकित है और वह जबलपुर का रहने वाला है। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि उसके एक हाथ पर एक मोबाइल फोन नंबर का टैटू गुदवाया हुआ है।
विज्ञापन
उस मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर एक महिला ने फोन उठाया, जिसने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अंकित सिंह बृहस्पतिवार से लापता है। शनिवार रात को लड़के को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक अंकित संभवत: जबलपुर रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र की ट्रेन पर सवार हो गया था।
विज्ञापन