{"_id":"6ad2fc128decbe5cc80a018f","slug":"thane-mira-bhayandar-municipal-meeting-bjp-corporators-assault-journalists-fir-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर नगर निगम की बैठक में हंगामा, भाजपा के 17 पार्षदों पर मारपीट के आरोप; एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मीरा-भायंदर नगर निगम की बैठक में हंगामा, भाजपा के 17 पार्षदों पर मारपीट के आरोप; एफआईआर दर्ज
Sat, 17 Oct 2026 10:11 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:11 AM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर नगर निगम की आम सभा के दौरान विवाद के बाद पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। भाजपा पार्षदों पर नागरिकों और पत्रकारों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पत्रकारों की ओर जूते-चप्पल फेंकने और एक पत्रकार का फोन तोड़ने की घटना दिखाई देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पत्रकार का मोबाइल तोड़ने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा-भायंदर नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षदों पर नागरिकों और पत्रकारों के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ और पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।
भायंदर पुलिस ने शुक्रवार को दो एफआईआर दर्ज कीं। इनमें से एक में भाजपा के 17 पार्षदों के नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कथित तौर पर पार्षदों को पत्रकारों की ओर जूते-चप्पल फेंकते और एक पत्रकार का मोबाइल फोन तोड़ते देखा गया।
मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान दर्शक दीर्घा में मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश महापौर डिंपल मेहता ने सुरक्षा कर्मचारियों को दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के पार्षदों का एक समूह दर्शक दीर्घा में पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई और हंगामे की रिकॉर्डिंग कर रहे मीडिया कर्मियों पर भी हमला किया गया।
पत्रकारों ने नगर निगम के बाहर दिया धरना
घटना के बाद पत्रकारों ने नगर निगम भवन के बाहर धरना दिया। उन्होंने हंगामे में शामिल पार्षदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस, शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) समेत विपक्षी दलों ने भी घटना की कड़ी निंदा की। एक अधिकारी के मुताबिक, मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

मीरा-भाईंदर मध्ये भाजपा आमदार नरेंद्र मेहता व त्यांच्या सौभाग्यवती डिंपल मेहता यांची दादागिरी पहा..... खुले आम सर्वसामान्य नागरिक व पत्रकारांना मारहाण.... 👇👇👇 https://t.co/zBqhRdPwOE
— Sandeep Udmale (@sandeepudmale5) October 16, 2026