फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leader from Vijay’s party arrested in drugs case; Stalin takes a dig, calls TVK a ‘Breaking Bad’ party.

ड्रग्स मामले में विजय की पार्टी का नेता गिरफ्तार: स्टालिन ने कसा तंज, कहा- ब्रेकिंग बैड पार्टी बनी टीवीके

Sat, 17 Oct 2026 01:09 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की बरामदगी के मामले में टीवीके पदाधिकारी भूपालन की गिरफ्तारी पर पार्टी को 'ब्रेकिंग बैड पार्टी' कहा। उन्होंने ड्रग्स नेटवर्क चलाने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच और अन्य आरोपियों का पता लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Leader from Vijay’s party arrested in drugs case; Stalin takes a dig, calls TVK a ‘Breaking Bad’ party.
एमके स्टालिन , पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शनिवार को सत्ताधारी टीवीके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस नई बनी पार्टी को 'ब्रेकिंग बैड पार्टी' करार दिया, क्योंकि नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप पकड़े जाने के मामले में पार्टी के एक स्थानीय पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


स्टालिन ने क्या कहा? 
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'टीवीके सिर्फ एक 'बुरी पार्टी' नहीं है, बल्कि एक ब्रेकिंग बैड पार्टी है।' उनके अनुसार, नागपट्टिनम जिले के टीवीके पदाधिकारी और किलवेलुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी भूपालन को केंद्र सरकार के डीआरआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'एक तरफ मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से नशीले पदार्थों को खत्म करने की बातें कर रहे हैं, वहीं शुरुआती जांच से पता चला है कि टीवीके का यह सदस्य 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन छिपाकर रखे हुए था। वह अपने करियर के चरम पर रंगे हाथों पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीके से क्या सवाल किया? 
स्टालिन ने आगे यह सवाल उठाया कि कि क्या टीवीके नेता अपनी ही पार्टी के भीतर नशीले पदार्थों का एक बड़ा नेटवर्क चला रहे थे और साथ ही जनता को उपदेश दे रहे थे। जब एक ही छापेमारी में इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े जाते हैं, तो अधिकारियों को यह पता लगाना चाहिए कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग हैं और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना चाहिए।'

उन्होंने आरोप लगाया, 'राजनीति में आने के महज पांच महीने के भीतर ही 'बुरी पार्टी' की पहचान बनाने वाली टीवीके अब 'ब्रेकिंग बैड पार्टी' के स्तर पर पहुंच गई है।' डीएमके प्रमुख की 'ब्रेकिंग बैड' वाली टिप्पणी संभवत इसी नाम की एक लोकप्रिय वेब सीरीज की ओर इशारा है, जिसमें मुख्य किरदार नशीले पदार्थ बनाने और बेचने के धंधे में उतर जाता है।


स्टालिन ने कहा, 'क्या आप डरे हुए हैं? जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, यह और भी डरावना होता जाएगा।' उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि नशीले पदार्थों जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करते समय वे फिल्मी अंदाज वाले 'पंच डायलॉग' देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed