फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thane court acquits 28 members of Tablighi Jamaat

मुंबईः ठाणे की अदालत ने तब्लीगी जमात के 28 सदस्यों को किया रिहा

Thu, 27 Aug 2020 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 27 Aug 2020 05:41 AM IST
विज्ञापन
Thane court acquits 28 members of Tablighi Jamaat
तब्लीगी जमात(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र स्थित ठाणे की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार 28 तब्लीगी जमात के सदस्यों को रिहा करने के आदेश दिए। रिहा होने वालों में 21 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इनके खिलाफ मार्च में दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के बाद मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


विदेशी नागरिकों पर वीजा नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ कोरोना महामारी के बाद जारी किए गए दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप था। पिछले सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने दिल्ली के कार्यक्रम के बाद महाराष्ट्र आने वाले 29 विदेशी नागरिकों के खिलाफ दर्ज ऐसे ही मामलों को निरस्त कर दिया था।  
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट आरएच झा ने मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि तब्लीगी जमात के 28 सदस्य उनके खिलाफ दर्ज मामलों से मुक्त होने के हकदार हैं। बचाव पक्ष के वकील इस्माइल शेख ने कहा कि आरोपियों में 13 बांग्लादेशी, आठ मलेशियाई, चार भारतीय और मुंब्रा में विदेशी नागरिकों के रहने के दौरान उनकी मदद करने वाले चार लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed