पुरानी रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला
रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला
रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला
पुलिस ने बागपत से हिरासत में ली गई महिला कांस्टेबल सुनीता तेवतिया निवासी अगौता बुलंदशहर को क्लीन चिट दे दी। पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल के पति राकेश निवासी हसनपुर, गाजियाबाद की हत्या हुई थी। जिसमें भाजपा नेता ब्रजपाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने कांस्टेबल से पूछताछ कर उसे छोड़ दिया है।
भाजपा नेता पर हमले के पीछे अब तक पुलिस जांच में गांव की रंजिश सामने आ रही है। पुलिस हर प्वाइंट पर जांच कर रही है। एके-47 से हमले के पीछे बड़ी साजिश है। वारदात का जल्द खुलासा करेंगे।
- सुजीत पांडेय, आईजी जोन
रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला
पुलिस के मुताबिक, ब्रजपाल तेवतिया विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। ब्रजपाल का अपने गांव में आना-जाना इन दिनों बढ़ गया था। जिसको लेकर उनके विरोधी सक्रिय हो गए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो चुनाव में टिकट होने से पहले आरोपियों ने हमले की प्लानिंग बनाई। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच करने में जुटी है।
रंजिश के कारण हुआ तेवतिया पर हमला
भाजपा नेता पर एके-47 से हमला करना और घटनास्थल पर हथियार छोड़ने ने ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बड़ा गैंग है। पुलिस का दावा है कि गाजियाबाद और नोएडा में कुख्यात सुंदर भाटी या फिर अनिल दुजाना गैंग सक्रिय है। भाजपा नेता पर हमला कराने में उक्त दोनों गैंग का सहारा लिया गया है।