फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TET exam paper is leaked on the whatsapp group before the exam

परीक्षा से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप पर टीईटी का पेपर लीक

Tue, 20 Dec 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 20 Dec 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
TET exam paper is leaked on the whatsapp group before the exam

सोमवार सुबह उस वक्त हल्ला मचा जब अचानक कुछ मोबाइल पर टीईटी का पेपर पहुंच गया। यह डी कोड का पेपर पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही व्हाट्सएप ग्रुप पर था। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आईपी सिंह सोलंकी का कहना है कि मथुरा में तो डी सीरीज का पर्चा नहीं बांटा गया है। यह सीरीज कहां की थी इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश भर में टीईटी की परीक्षा कराई गई। दो पालियों में एग्जाम था। पहली पाली सुबह को 10:30 से 12:30 तक थी जबकि दूसरी पाली 2:30 से पांच बजे तक थी। इसे लेकर प्रशासन ने चौकस इंतजाम कर रखे थे। हर केंद्र पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम रहे। मोबाइल समेत कोई भी इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह से प्रतिबंधित था, लेकिन फिर भी डी कोड का यह पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर कहां से आया यह सवाल उठता रहा। 
विज्ञापन


हालांकि मथुरा में सुबह की पाली में डब्लू, एक्स, वाई और जेड सीरीज के पेपर और शाम की पाली में पी, क्यू, आर और एस सीरीज के प्रश्नपत्र रहे। डी सीरीज कहां बांटी गई इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज में जो प्रश्न थे उनमें प्रश्न संख्या 23 था कि जब कोई छात्र असफल होता तो समझा जाता है कि..। प्रश्न 24 था किसी छात्र की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या है। 25 नंबर सवाल था कि आप किसी कक्षा में पढ़ा रहे हैं और छात्र सवाल पूछता हैं तो आप क्या करेंगे। बताया तो यहां तक जा रहा है कि इस पेपर को लेकर मथुरा में सौदेबाजी भी की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed