Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorists Target Local Security Network Again in Kishtwar, Killing Two SPOs After Two Village Defence Guards

आतंकियों ने किश्तवाड़ में फैलाई दहशत: पहले दो वीडीजी की हत्या, अब दो एसपीओ को मारा; सुरक्षा नेटवर्क पर सवाल

Fri, 13 Nov 2026 05:58 AM IST
arun kumar Arun kumar
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:58 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने एक साल के भीतर स्थानीय सुरक्षा तंत्र से जुड़े चार लोगों की हत्या कर दी है। पिछले साल दो ग्राम रक्षा गार्ड की हत्या की गई थी, जबकि अब दो विशेष पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाया गया है। दोनों एसपीओ आतंकी जहांगीर सरूरी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों, रसद व्यवस्था और स्थानीय मददगारों के नेटवर्क का पता लगाने की चुनौती है।
 

विज्ञापन
Terrorists Target Local Security Network Again in Kishtwar, Killing Two SPOs After Two Village Defence Guards
कुलगाम में आतंकी हमले के बाद अलर्ट जवान ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

किश्तवाड़ में आतंकियों ने एक साल के भीतर दूसरी बार स्थानीय सुरक्षा तंत्र से जुड़े लोगों को निशाना बनाया है। पिछले वर्ष दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या और अब दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या ने स्थानीय रक्षा नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दोनों घटनाओं में एक समानता है कि निशाने पर ऐसे स्थानीय लोग रहे, जो स्थानीय सुरक्षा तंत्र से जुड़ थे। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह परिचित थे। एसपीओ की हत्या के बाद संवेदनशील किश्तवाड़ में आतंकियों की रणनीति और मौजूदगी फिर उजागर हुई है, जो बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


इसी साल फरवरी में ऑपरेशन त्राशी के दौरान पाकिस्तानी सैफुल्लाह सहित सात आतंकियों का सफाया हुआ था। इसके बाद से आतंकियों की गतिविधियां कुछ कम हुई थीं। अब उनकी मौजूदगी दोबारा दिख रही है। किश्तवाड़ में पहाड़ों से घिरे दुर्गम इलाके, घने जंगल और सीमित संपर्क मार्ग वाली भौगोलिक स्थिति हमेशा से सुरक्षाबलों के लिए चुनौती रही है। पिछले साल आठ नवंबर को आतंकियों ने ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) नजीर अहमद और कुलदीप कुमार की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। अब एक साल बाद नवंबर में ही दो एसपीओ को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


आतंकी जहांगीर सरूरी लंबे समय से है सक्रिय
दोनों एसपीओ पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) यूनिट में तैनात थे। स्थानीय होने के कारण दोनों लंबे समय से किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में सक्रिय आतंकी जहांगीर सरूरी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सरूरी इस क्षेत्र में अपने नेटवर्क के सहारे लगातार सक्रिय है। ऐसे में दोनों एसपीओ की हत्या के पीछे सरूरी की गतिविधियों और उसके नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों पर दूर से गोली चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हाइडआउट और रसद नेटवर्क पर नजर...सुरक्षा एजेंसियों के लिए आतंकियों की इस बदलती कार्यशैली में तीन पहलू महत्वपूर्ण हो गए हैं। पहला मोबाइल फोन के इस्तेमाल में कमी के बावजूद उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाना। दूसरा लंबे समय तक उनके छिपे रहने वाले सुरक्षित ठिकानों और वहां तक पहुंचने वाली रसद व्यवस्था का पता लगाना। तीसरा स्थानीय स्तर पर उन्हें मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क की पहचान करना। 

आतंकियों ने बदली अपनी नापाक चाल
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकियों ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए वारदात के बाद तत्काल एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागने के बजाय लंबे समय तक सुरक्षित ठिकानों में छिपे रहने का तरीका अपनाया है। आतंकियों का यह ऑपरेशनल नेटवर्क सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन रहा है। खुफिया इनपुट के अनुसार, आतंकी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। इसके बजाय जीपीएस आधारित नेविगेशन उपकरणों के जरिये अपनी आवाजाही और ठिकानों तक पहुंचने की व्यवस्था कर रहे हैं। उनकी रणनीति में ऐसे सुरक्षित ठिकानों का नेटवर्क महत्वपूर्ण है, जहां लंबे समय तक रहने और खाने-पीने की व्यवस्था पहले से मौजूद रहती है।

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं आर्मर-पियर्सिंग गोलियां
श्रीनगर। कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर हुए आतंकी हमले की शुरूआती जांच में बेहद गंभीर और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान मिले सबूतों से यह खुलासा हुआ है कि आतंकवादियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद घातक आर्मर-पियर्सिंग गोलियों का इस्तेमाल किया था।

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ये गोलियां इतनी शक्तिशाली थीं कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के बॉडी आर्मर (बुलेटप्रूफ जैकेट) को भी भेद दिया। इसी वजह से सुरक्षा कवच पहने होने के बावजूद जवानों को गंभीर चोटें आईं। शुरुआती फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच में इस बात की भी पुष्टि किसी हद तक हुई है कि हमलावरों ने इस हमले में एके-47 राइफलों का उपयोग किया था। हालांकि एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक आर्मर-पियर्सिंग गोलियों के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं, आगे जांच पूरी होने पर ही औपचारिक पुष्टि हो पाएगी। ब्यूरो

भेद दिया था बुलेटप्रूफ जैकेट
आर्मर-पियर्सिंग बुलेट्स विशेष रूप से बुलेटप्रूफ जैकेट, बख्तरबंद गाड़ियों और सुरक्षा कवच को चीरने के लिए बनाई जाती हैं। इनके अगले हिस्से में बेहद सख्त धातु (जैसे स्टील या टंगस्टन) की कोर लगी होती है, जो सामान्य गोलियों के मुकाबले कहीं अधिक घातक होती है। 


कुलगाम हमले में इन उच्च-क्षमता वाली गोलियों के इस्तेमाल ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले भी कई हमलों में घाटी में आतंकवादियों द्वारा ये अत्याधुनिक और घातक कारतूस इस्तेमाल में लाए जा चुके हैं। इस नए खुलासे के बाद सुरक्षा बलों की सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed