{"_id":"5bc08c39bdec2269a12fb52b","slug":"terrorist-group-lashkar-e-taiba-is-training-terrorists-in-the-sea-for-attacks-on-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में समुद्र के रास्ते फिर हमले की फिराक में आतंकी, नौसेना को चेतावनी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में समुद्र के रास्ते फिर हमले की फिराक में आतंकी, नौसेना को चेतावनी जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
26/11, mumbai attack
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अपने आतंकियों को समुद्र में गोताखोरी का प्रशिक्षण दे रहा है। इसके चलते भारत पर समुद्र के रास्ते से हमले की आशंका बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य पाकिस्तानी आतंकी संगठन अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि आतंकियों को यह प्रशिक्षण पाकिस्तानी नौसेना की ओर से लाहौर, शेखपुरा और फैसलाबाद में दिया जा रहा है। जिसके चलते भारत को आंशका है कि ये आतंकी कार्गो शिप या ऑयल टैंकर को हाईजैक करके बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि समुद्री हमले की आशंका के बाद कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना को चेतावनी जारी कर दी गई है। नौसेना और कोस्ट गार्ड को मिले इनपुट के मुताबिक यह प्रशिक्षण शेखपुरा, लाहौर और फैसलाबाद में जून माह से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर वर्ष 2008 में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने समुद्री रास्ते से भारत में घुसकर मुंबई में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिया था। इस आतंकवादी हमले में 26 विदेशी नागरिकों सहित 166 लोगों की मौत हुई थी।