{"_id":"64a0c3d3d9e4a7e2a1013c36","slug":"terrorist-activities-from-fake-exchange-two-arrested-in-north-24-parganas-west-bengal-big-news-in-hindi-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: फर्जी एक्सचेंज से चला रहे थे आतंकी गतिविधि, 2000 सिम के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: फर्जी एक्सचेंज से चला रहे थे आतंकी गतिविधि, 2000 सिम के साथ दो गिरफ्तार
Sun, 02 Jul 2023 05:55 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:55 AM IST
सार
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अवैध रूप से छोटे टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। सूत्रों के अनुसार, विदेश जाने वाले लोगों की सिम का इस्तेमाल उग्रवादी संगठन अपनी बातचीत के लिए करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल में बदलने में माहिर था। गिरोह के दो सदस्यों को अत्याधुनिक सर्वर मशीन, दूरसंचार उपकरण, 200 सिम बॉक्स और करीब 2,000 सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में टेलीफोन एक्सचेंज की आड़ में आतंकी गतिविधियां चला रहे थे।
विज्ञापन
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अवैध रूप से छोटे टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। सूत्रों के अनुसार, विदेश जाने वाले लोगों की सिम का इस्तेमाल उग्रवादी संगठन अपनी बातचीत के लिए करते थे। सूचना मिलने पर एसटीएफ के अधिकारियों ने दत्तपुकुर में मिनी टेलीफोन बूथ पर छापा मारा। एसटीएफ का मानना है कि इसमें कोई बड़ा गिरोह शामिल है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
माओवादियों ने फैक्टरी में घुसकर ट्रकों व मशीनों को फूंका
इधर, ओडिशा के रायगढ़ा जिले के मुनिगुड़ा स्थित एक फैक्टरी में माओवादियों ने घुसकर लगभग नौ भारी उपकरणों और टिपर ट्रकों में आग लगा दी। सूत्रों के अनुसार, 10 हथियारबंद माओवादियों के एक समूह ने शुक्रवार देर रात आगजनी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने दो उत्खनन यंत्र, पांच टिपर ट्रक और दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके से माओवादी पोस्टर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विमान ईंधन महंगा, कीमत में 1.65 फीसदी की बढ़ोतरी
विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत में शनिवार को 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। तेल की कीमतों में नरमी के कारण चार महीने की कटौती के बाद एटीएफ की कीमतों में यह पहली वृद्धि है। सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत प्रति किलोलीटर 1,476.79 रुपये या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 90,779.88 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।