{"_id":"58d05d944f1c1be7431a334c","slug":"terror-threat-to-rail-lines-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में रेल लाईनों पर आतंकी खतरा, अलर्ट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में रेल लाईनों पर आतंकी खतरा, अलर्ट जारी
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 21 Mar 2017 04:24 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर और मध्य प्रदेश के भोपाल में रेलवे को निशाना बनाने के बाद आतंकी महाराष्ट्र में भी इस तरह के हमले कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों ने यह आशंका जताई है। इसके मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। संभावित खतरे को रोकने के लिए राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि कानपुर और भोपाल की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी रेलवे को निशाना बनाया जा सकता है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक रेलवे को निशाना बनाने के लिए आतंकी भिखारी या फिर विक्रेता के भेष में कारनामे को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद रेल प्रशासन ने पत्र लिखकर महाराष्ट्र पुलिस से कहा है कि रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेल पटरियों के आसपास भी पुलिस की गस्त बढ़ाई जाए। साथ ही भिखारियों और फेरीवालों को रेल परिसर से दूर किया जाए।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही मुंबई और आसपास के इलाकों में रेल पटरियों पर बड़े पत्थर और भारी वस्तुएं रखे जाने के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं ने भी रेलवे की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, रेलवे पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने कहा कि कानपुर और भोपाल हमलों के बाद से ही मुंबई और महाराष्ट्र में रेल परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह चौकस है।