फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   terror threat, red alert issued by intelligence agencies as jaish terrorists infiltrated into delhi

दिल्ली में घुसे जैश के चार आतंकी, कई जगह छापे, रेड अलर्ट

Fri, 04 Oct 2019 04:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 04 Oct 2019 04:23 AM IST
विज्ञापन
terror threat, red alert issued by intelligence agencies as jaish terrorists infiltrated into delhi
छापामारी... - फोटो : ANI

दिल्ली में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के करीब चार आत्मघाती आतंकी घुस चुके हैं। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई मेट्रो शहर आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकी दिल्ली में ऑईकॉन बिल्डिंग व त्यौहारों के देखते हुए भीड़भाड़ वाली बाजारों में आतंकी हमला कर सकते हैं।  हरियाणा के चुनाव भी आतंकियों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन

देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस समेत सभी राज्यों की पुलिस को आतंकी हमले के इस तरह के इनपुट्स दिए हैं। दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कैटिगरी-4 के खुफिया इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमाम जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। दिल्ली में जगह-जगह संघन तलाशी ली जा रही थी। दिल्ली में लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है। लोगों ने बम रखे होने की सूचना देना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैश के चारों आत्मघाती आतंकी संभवत: पिछले सप्ताह दिल्ली में घुसे हैं। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने से बौखलाए आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। दिल्ली में जो आतंकी घुसे हैं इनमें विदेशी(पाकिस्तान) आतंकी हैं। आतंकियों को लीड करने वाला लीडर संभवत: पाकिस्तानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया आतंकी जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मुंबई व यूपी के कई शहरों में आत्मघाती हमला करने के अलावा हरियाणा चुनावों में आतंकी हमला कर सकते हैं। कैगिरी-4 के इनपुट को बहुत ही विश्वनीय माना जाता है। 

खुफिया विभाग से आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार रात को शहर के करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने सीलमपुर और नार्थ-ईस्ट दिल्ली की दो जगहों और जामिया व पहाडग़ंज के नजदीक मध्य दिल्ली में भी दो जगह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुफिया इनपुट्स को सभी जिला पुलिस के साथर शेयर किया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दिल्ली में कई दिनों से अलर्ट है और गहन चेकिंग की जा रही है। 

दिल्ली में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के करीब चार आत्मघाती आतंकी घुस चुके हैं। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई मेट्रो शहर आतंकियों के निशाने पर हैं। आतंकी दिल्ली में ऑईकॉन बिल्डिंग व त्यौहारों के देखते हुए भीड़भाड़ वाली बाजारों में आतंकी हमला कर सकते हैं।  हरियाणा के चुनाव भी आतंकियों के निशाने पर हैं।

देश के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस समेत सभी राज्यों की पुलिस को आतंकी हमले के इस तरह के इनपुट्स दिए हैं। दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कैटिगरी-4 के खुफिया इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमाम जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है। दिल्ली में जगह-जगह संघन तलाशी ली जा रही थी। दिल्ली में लोगों को सर्तक रहने को कहा गया है। लोगों ने बम रखे होने की सूचना देना शुरू कर दिया था। 

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैश के चारों आत्मघाती आतंकी संभवत: पिछले सप्ताह दिल्ली में घुसे हैं। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने से बौखलाए आतंकी दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में हैं। दिल्ली में जो आतंकी घुसे हैं इनमें विदेशी(पाकिस्तान) आतंकी हैं।

आतंकियों को लीड करने वाला लीडर संभवत: पाकिस्तानी है। पुलिस अधिकारी ने बताया आतंकी जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मुंबई व यूपी के कई शहरों में आत्मघाती हमला करने के अलावा हरियाणा चुनावों में आतंकी हमला कर सकते हैं। कैगिरी-4 के इनपुट को बहुत ही विश्वनीय माना जाता है। 
खुफिया विभाग से आतंकी हमले के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार रात को शहर के करीब एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस ने सीलमपुर और नार्थ-ईस्ट दिल्ली की दो जगहों और जामिया व पहाडग़ंज के नजदीक मध्य दिल्ली में भी दो जगह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुफिया इनपुट्स को सभी जिला पुलिस के साथर शेयर किया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दिल्ली में कई दिनों से अलर्ट है और गहन चेकिंग की जा रही है। 

दिल्ली पुलिस का कहना है

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंघावा का कहना है कि दिल्ली में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। सभी एंटी टेरर मेजर लिए जा रहे हैं। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हैं। त्यौहारों को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली में सभी तरह से पेट्रोलिंग की जा रही है।

लोगों ने बम रखे होने की सूचना देना शुरू किया
दिल्ली में रेड अलर्ट होने के बाद लोग जागरूक होना शुरू हो गए थे। लोगों ने दिल्ली में बम जैसी संदिग्ध वस्तु होने की सूचना देना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली थी कि अक्षरधाम के पास बस स्टेंड के पास बम रखा होने की सूचना दी थी। इसके कुछ देर बाद ही गोल मार्केट स्थित केन्द्रीय विद्यालय में बम रखे होने की सूचना मिली थी।

स्कूल के ही एक कर्मचारी के मोबइल पर बम रखे होने का मैसेज मिला था। बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया था। स्कूल को खाली करा लिया गया था। हालांकि बाद में पुलिस को स्कूल में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। 

पुलिस लोगों को जा-जाकर सर्तक कर रही है
दिल्ली पुलिस अस्पताल व भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर लोगों को अलर्ट कर रही है। पुलिस ने बृहस्पतिर को आरएमएल व सफदरजंग अस्पताल में जाकर सिक्यूरिटी व स्टाफ को अलर्ट किया गया। पुलिस बाजारों में भी जाकर लोगों को अलर्ट कर रही है। 

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंघावा का कहना है कि दिल्ली में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है। सभी एंटी टेरर मेजर लिए जा रहे हैं। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हैं। त्यौहारों को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली में सभी तरह से पेट्रोलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed