{"_id":"57c2bf524f1c1bb969d4f3e0","slug":"terrified-passengers-with-air-india-plane-30-passengers-jump-out-of-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया का विमान टकराने के डर से रनवे पर कूदे 30 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर इंडिया का विमान टकराने के डर से रनवे पर कूदे 30 यात्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Aug 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में शनिवार को जबलपुर के दुमना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से टकराने के डर से 30 यात्री रनवे पर ही कूद गए। ये सभी यात्री एक बस में सवार होकर रनवे पर जा रहे थे। इस घटना के बाद विमानन नियामक ने एयर इंडिया से एटीआर-72 को प्रशिक्षित पायलट की बजाय सहायक से पार्किंग कराने को लेकर वॉर्निंग जारी की है। यह घटना उस समय हुई जब जबलपुर के दुमना एयरपोर्ट पर अलायंस एयर(एए) अपने तय समय से 15 मिनट पहले आ गई।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने अपनी रिपोर्ट में कहा,'शनिवार 11.58 बजे स्पाइसजेट के रैंप स्टाफ ने गौर किया कि एयर इंडिया की फ्लाइट हमारे कोच के पास से मानक दूरी बनाए बगैर गुजर रही है। रैंप स्टाफ ने एयर इंडिया के केप्टन का ध्यान इस ओर दिलाने का प्रयास किया लेकिन जहाज आगे बढ़ता रहा। हमारा एक पैसेंजर कोच से भागने लगा जिसकी वजह से उसे देखकर बाकी यात्री भी बाहर आ गए।'
विज्ञापन
जांच के बाद ही घटना का सही से पता चल पाएगा
दुमना एयरपोर्ट डायरेक्टर रामतनु साहा ने कहा,'स्पाइसजेट ने शिकायत दर्ज कराई है उसकी जांच चल रही है और रिपोर्ट डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ एविएशन (डीजीसीए) को भेजी जाएगी।' एयर इंडिया के अधिकारी ने कहा,'हमारे विमान और स्पाइसजेट Q400 के बीच सुरक्षित दूरी थी। बाबजूद इसके पार्किंग के बाद स्पाइसजेट के कैप्टन ने हमारे टेक्निशियन के साथ हाथापाई की। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं।'
सीनियर डीजीसीए अधिकारी का कहना है शुरुआती तौर पर एयर इंडिया की गलती नजर आ रही है। अधिकारी ने कहा इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। और इस बात से एयर इंडिया के टॉप मैनेजमेंट को डीजीसीए के कार्यवाहक चीफ बीएस बीएस भुल्लर ने अवगत करा दिया है। जबलपुर में ज्यादा फ्लाइट्स नहीं हैं और एयरलाइन को अपने अधिकारी सुनिश्चित करने चाहिएं ताकि इस तरह की स्थिति से बचा सके।' हालांकि डीजीसीए के अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद ही घटना का सही से पता चल पाएगा कि जबलपुर में क्या हुआ था।