फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension: two groups clashed over the naming of the gate of the village In Jalna, fiercely stone pelting, many injured

तनाव : जालना में गांव के द्वार के नामकरण को लेकर भिड़े दो गुट, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Fri, 13 May 2022 02:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, जालना
एएनआई, जालना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 13 May 2022 02:32 PM IST
सार

हिंसा की घटना गुरुवार को हुई। पुलिस ने उपद्रव के आरोप में गांव के 20-25 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Tension: two groups clashed over the naming of the gate of the village In Jalna, fiercely stone pelting, many injured
TENSION IN JALNA VILLAGE - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले के चंदाई गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। एक गांव के द्वार के नामकरण को लेकर दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव में कुछ ग्रामीणों समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ को खदड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ी। 
विज्ञापन

हिंसा की घटना गुरुवार को हुई। पुलिस ने उपद्रव के आरोप में गांव के 20-25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गांव में नवनिर्मित गेट के नामकरण को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दो गुटों में हिंसा शुरू हो गई और जमकर पथराव हुआ। उत्तेजित भीड़ ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। पुलिस ने तितर-बितर करने के लिए हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पुलिस की गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।  एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि गांव में हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण व नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि गांव में बनाए गए एक गेट के नामकरण को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद था। गुरुवार शाम यह हिंसा में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग राज्यों में हो रही झड़प
देश के कुछ राज्यों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में तनाव का मामला हुआ है।  महाराष्ट्र के जालना के उक्त गांव से तनाव व हिंसा की खबर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed