फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension prevails in Lakhimpur after death of accused in police custody Assam news in hindi

Assam: फोन चोरी में पकड़े गए आरोपी की पुलिस स्टेशन में मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित, इलाके में तनाव का माहौल

Thu, 23 May 2024 03:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 23 May 2024 03:23 PM IST
सार

एएसपी ने कहा कि घटना के दौरान दीपांकर चांगमई थाना के प्रभारी थे, उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि घटना पुलिस स्टेशन के अंदर घटी, इसलिए एएसपी रैंक के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। 

विज्ञापन
Tension prevails in Lakhimpur after death of accused in police custody Assam news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम के लखीमपुर में मोबाइल की चोरी में पकड़े गए एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद लखीमपुर में तनाव का माहौल फैल गया। खेलमाटी क्षेत्र में स्थानीय लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। इस घटना के संबंध में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन में आरोपी की मौत
मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। लखीमपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एलके डेका ने बताया कि आरोपी पुलिस स्टेशन के अंदर कुर्सी पर बैठा था और अचानक से नीचे गिर गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निलंबित
एएसपी ने कहा कि घटना के दौरान दीपांकर चांगमई थाना के प्रभारी थे, उनके साथ अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आगे कहा, "घटना पुलिस स्टेशन के अंदर घटी, इसलिए एएसपी रैंक के अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे।" इस घटना के विरोध में सुबह से ही पुलिस स्टेशन के सामने भारी भीड़ जमा हो गयी थी। इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को शांत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि इस मामले के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस घटना के संदर्भ में असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed