{"_id":"65969b0527b66f885103749a","slug":"tension-in-thrissur-as-bjp-objects-to-youth-congress-ksu-action-at-modi-s-stage-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: त्रिशुर में पीएम के कार्यक्रम के लिए बने मंच पर गोबर पानी का छिड़काव करने पर बवाल, ये है पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: त्रिशुर में पीएम के कार्यक्रम के लिए बने मंच पर गोबर पानी का छिड़काव करने पर बवाल, ये है पूरा मामला
Thu, 04 Jan 2024 05:21 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 04 Jan 2024 05:21 PM IST
सार
Kerala: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए भाजपा की ओर से बनाए गए मंच पर युवा कांग्रेस-केएसयू कार्यकर्ताओं की ओर गोबर का पानी छिड़कने की कोशिश करने पर कड़ी आपत्ति जताई। बवाल बढ़ने पर प्रशासन ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
केरल पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
विस्तार
केरल के त्रिशूर में पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच पर युवा कांग्रेस-केएसयू की ओर से की गई अभद्र कार्रवाई पर भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद तनाव बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए भाजपा की ओर से बनाए गए मंच पर युवा कांग्रेस-केएसयू कार्यकर्ताओं की ओर गोबर का पानी छिड़कने की कोशिश करने पर कड़ी आपत्ति जताई। पुलिस ने बताया कि इलाके में तनाव उस समय बढ़ गया जब युवा कांग्रेस और केरल छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल के पास बरगद के पेड़ से शाखाएं काटे जाने के विरोध में थेक्किनकाडू मैदान की ओर मार्च किया।
विज्ञापन
मोदी के कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच को हटाने में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च का विरोध किया, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया। पुलिस ने संघर्ष को शांत करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों समूहों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया, जिससे क्षेत्र में व्यवस्था बहाल हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। तनाव तब कम हुआ जब अधिकारियों ने दोनों समूहों के बीच आकर मामले को शांत किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस-केएसयू कार्यकर्ताओं को वहां से हटा दिया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि बुधवार को मोदी के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा उपायों के तहत आयोजन स्थल के पास बरगद के पेड़ से टहनियां काटे जाने के जवाब में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता उन पर हमला करने के इरादे से लाठियों से लैस होकर पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा के जिला नेताओं ने दावा किया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मोदी के कार्यक्रम के लिए चुने गए कार्यक्रम स्थल पर गोबर का पानी छिड़कने से रोका गया। उन्होंने युवा कांग्रेस-केएसयू कार्यकर्ताओं पर थेक्किंकाडू मैदान में कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच को हटाने के दौरान परेशानी पैदा करने का आरोप लगाया। मोदी ने त्रिशुर में बुधवार को भाजपा आयोजित एक विशाल महिला कार्यक्रम को संबोधित किया जहां उन्होंने देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी सरकार की पहलों के बारे में बताया।