{"_id":"5b0511064f1c1bd0408b7508","slug":"tension-grips-in-ahmedabad-district-over-dalit-youth-adding-sinh-suffix-to-his-first-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित ने अपने नाम में जोड़ा 'सिंह', ऊंची जाति के लोगों ने घर पर किया हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दलित ने अपने नाम में जोड़ा 'सिंह', ऊंची जाति के लोगों ने घर पर किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Wed, 23 May 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में दलित शख्स के नाम को लेकर ऊंची जाति के लोग नाराज हो गए और उसके घर पर हमला कर दिया। दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद जिले के ढोलका शहर में एक दलित युवक ने अपने नाम के आगे 'सिंह' शब्द को जोड़ दिया है जिसकी वजह से क्षेत्र में बवाल हो गया है। दरबार समुदाय के एक समूह ने कथित तौर पर दलित युवा के घर पर मंगलवार को हमला किया। कुछ दिनों पहले 22 साल के मौलिक जाधव ने फेसबुक पर लिखा था कि वह सिंह को अपने नाम के पहले शब्द में जोड़ रहा है। मौलिक जाधव विज्ञान संकाय से स्नातक पास है।
विज्ञापन
आमतौर पर गुजरात में सिंह शब्द को दरबार समुदाय के सदस्य अपने नाम में जोड़ते हैं। दलित युवा के अनुसार उसके घर पर दरबार समुदाय के कुछ लोगों ने हमला किया। जिसमें उसके परिवार के एक वृद्ध सदस्य को सिर में गहरी चोटें लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल पर टीम को भेज दिया है और परिस्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
अहमदाबाद (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक आरवी अंसारी ढोकला पहुंचे। उन्होंने कहा, 'दलित और दरबार युवाओं के बीच विवाद हो गया था। उनमें दलित लड़के द्वारा सिंह उपनाम को अपने नाम के पहले अक्षर में जोड़ने को लेकर बहस हुई। हम एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं और हमने परिस्थिति को अपने नियंत्रण में कर लिया है।'
विज्ञापन
जाधव ने बताया, कुछ दिनों पहले मैंने अपने फेसबुक पर लिखा था कि मैंने अपना नाम मौलिक से बदलकर मौलिकसिंह कर लिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे लगा कि मैं स्वतंत्र हूं और जो चाहूं उसे अपने नाम के आगे लिख सकता हूं। मगर जैसे ही मैंने इसे फेसबुक पर लिखा कुछ दरबारी युवा मुझे फोन और सोशल मीडिया पर धमकी देने लगे। आज जब मैं बाइक चला रहा था तो 5-6 लोग कार में आए और मुझे रोका। उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा और पीटने की कोशिश की। मैं किसी तरह उनसे बचकर निकल आया। इसमें दो लोग सहदेव सिंह वाघेला और यशपान सिंह हैं।