{"_id":"57d8808a4f1c1beb5bd48693","slug":"ten-kg-of-explosives-seized-at-the-border-of-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की सीमा पर दस किलो विस्फोटक बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाल की सीमा पर दस किलो विस्फोटक बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, धनगढ़ी-नेपाल
Updated Wed, 14 Sep 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर 9 एमएम पिस्टल के कारतूस बरामद हुए 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि नेपाल पुलिस ने मोहाना नदी घाट पर भारत से लाई जा रही करीब दस किलो विस्फोटक सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। नेपाली पुलिस को देखकर युवक विस्फोट सामग्री से भरा थैला छोड़ कर भारतीय सीमा में भाग निकला।
विज्ञापन
धनगढ़ी नगरपालिका के तहत मोहाना नदी घाट पर नेपाल पुलिस गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान भारतीय सीमा से एक युवक सामान से भरा थैला लेकर नेपाल जा रहा था। नेपाल पुलिस के मुताबिक गश्ती पुलिस घाट की ओर जा रही थी। पुलिस को आता देख युवक थैला छोड़ कर भारतीय सीमा में घुसकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब थैला कब्जे में लेकर उसे खोला तो उसमें जिलेटिन की छड़ तथा विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। जिसे गश्ती दल ने पुलिस कार्यालय में जमा करा दिया है। सीमा पर विस्फोटक सामग्री और रविवार को मिले कारतूस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल नेपाल पुलिस ने मोहाना नदी घाट और सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन