फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temporary Internet ban justified in case of violence: Ravi Shankar Prasad

हिंसा के लिए दुरुपयोग होने पर अस्थायी तौर पर इंटरनेट सेवा बंद करना उचित : प्रसाद

Fri, 20 Jan 2017 05:45 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
Temporary Internet ban justified in case of violence: Ravi Shankar Prasad
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कश्मीर में इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने हिंसा और घृणा फैलाने में इंटरनेट अथवा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के स्थिति में अस्थायी तौर पर सेवा बंद करने को भी उचित ठहराया। 
विज्ञापन


प्रसाद ने बृहस्पतिवार को ‘रायसीना वार्ता सम्मेलन’ में कहा कि कई बार देखा जाता है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग हिंसा और घृणा फैलाने के लिए किया जाता है। ऐसी स्थिति में इंटरनेट सेवा पर अस्थायी तौर पर रोक लगाना सही है। साथ ही वह कश्मीर में इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता की मांग को भी जायज मानते हैं। प्रसाद से पूछा गया था कि जब देश डिजिटल हो रहा तो फिर कश्मीर में इंटरनेट सेवा पर साल में कई बार रोक क्यों लगाई जाती है। 
विज्ञापन


सवाल पूछने वाले युवक ने मंत्री से जानना चाहा कि जब कश्मीर में आए दिन इंटरनेट सेवा बंद रहेगी तो फिर वहां डिजिटल लेन-देन कैसे होगा। प्रसाद से शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भी सवाल पूछे गए। मंत्री से पूछा गया कि ट्रंप के आने का प्रौद्योगिकी कंपनियों पर क्या असर पड़ेगा। इसके जवाब में प्रसाद ने कहा कि वह निराशावादी बातें नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियां हर साल अमेरिकी सरकार को अरबों डॉलर का टैक्स देती हैं। इसके साथ ही वह बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed