फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temperature reaches 49.6 in Sriganganagar Rajasthan

पारा @ 45 डिग्री : राजस्थान में 75 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में आज रेड वार्निंग

Sat, 01 Jun 2019 05:52 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 01 Jun 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 49.6 in Sriganganagar Rajasthan
झुलसाती गर्मी
उत्तर भारत में शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतर स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मई के महीने का 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया, जबकि चूरू में भी 48.5 डिग्री तापमान रहा। उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में भी पारे ने 7 साल में पहली बार मई में 45 डिग्री का आंकड़ा पार किया। फरीदाबाद में दिन का तापमान 46 और गुरुग्राम में 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। यह तब जारी की जाती है, जब मौसम सबसे खराब स्तर पर रहने की संभावना हो।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में तापमान विशेष रूप से बढ़ा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (दिल्ली और चंडीगढ़ सहित), उत्तर प्रदेश व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से काफी अधिक तथा पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य रहा। अगले तीन दिन गर्मी और लू का कहर बढ़ेगा, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अक्षरधाम मंदिर के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर सबसे ज्यादा 46.6, पालम केंद्र पर 46.2, आयानगर केंद्र पर 46, जाफरपुर केंद्र पर 45.5, नजफगढ़ केंद्र पर 45.2, मुंगेशपुर केंद्र पर 44.8, लोदी रोड केंद्र पर 44.5 और रिज केंद्र पर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शनिवार को भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है, लेकिन रेड वार्निंग हट सकती है।  

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में तापमान विशेष रूप से बढ़ा है और उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि शुक्रवार को हिमाचल में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज हुआ। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा (दिल्ली और चंडीगढ़ सहित), उत्तर प्रदेश व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से काफी अधिक तथा पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य रहा। 

सात साल का रिकॉर्ड ध्वस्त

मौसम विभाग के मुताबिक, सात साल पहले 2012 में 31 मई को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इसके बाद 2013 में 40 डिग्री, 2014 में 43 डिग्री, 2015 में 43 डिग्री, 2016 में 32 डिग्री, 2017 में 37 डिग्री और 2018 में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed