फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telengana Cm K Chandrasekhar Rao says Economic Package Fraud, Government Treating States like Beggars

तेलंगाना सीएम ने कहा, प्रोत्साहन पैकेज धोखाधड़ी, सरकार का राज्यों के साथ भिखारियों वाला बर्ताव

Tue, 19 May 2020 12:25 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 19 May 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
Telengana Cm K Chandrasekhar Rao says Economic Package Fraud, Government Treating States like Beggars
के. चंद्रशेखर राव - फोटो : social media

तेलंगाला के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार पर राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज को लेकर हमला बोलते हुए उस पर राज्यों के साथ भिखारियों वाला बर्ताव करने और एफआरबीएम कानून के तहत उधार सीमा बढ़ाने के लिए हास्यास्पद शर्तें लागू करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राव ने कहा कि यह पूरी तरह धोखाधड़ी! विश्वासघात है! अंकों का हेरफेर है। केंद्र ने खुद ही अपनी प्रतिष्ठा घटा दी है। उन्होंने कहा कि यह एक बेकार पैकेज है। यह पूरी तरह से एक सामंती नीति और तानाशाही रवैया है। हमने इसकी तो मांग नहीं की थी। 
विज्ञापन



सीएम अभी तक हालांकि कोरोना वायरस से निपटने के लिए केंद्र के सभी उपायों का समर्थन करते आए हैं। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति बेहाल है तब राज्य सरकार को लोगों की मदद करने के लिए कोष चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जब हमने इसकी मांग की तो आपने राज्यों के साथ भिखारी वाला बर्ताव किया, केंद्र ने किया क्या है? क्या इस तरह से भारत में सुधारों को लागू किया जाता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed