फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telegram issue IT Ministry asks Home Ministry MHA to check on status violations in Indian context news and upd

Telegram: भारत में भी उठा टेलीग्राम एप के कथित नियम उल्लंघनों का मामला, IT मंत्रालय ने MHA से मांगी रिपोर्ट

Mon, 26 Aug 2024 09:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 26 Aug 2024 09:03 PM IST
सार

टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ ड्यूरोव को फ्रांस के पेरिस हवाई अड्डे हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल धन शोधन और ड्रग तस्करी जैसे अपराधों के लिए किया गया था। इस घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से टेलीग्राम के खिलाफ लंबित शिकायतों की जांच करने और संभावित कार्रवाई के बारे में ध्यान देने को कहा है।

विज्ञापन
Telegram issue IT Ministry asks Home Ministry MHA to check on status violations in Indian context news and upd
पावेल ड्यूरोव - फोटो : ani

विस्तार

इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस- टेलीग्राम के प्रमुख पावेल ड्यूरोव को फ्रांस में गिरफ्तार किए जाने के बीच सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से जानकारी मांगी है कि क्या भारत में भी एप द्वारा कोई उल्लंघन किया गया है। फिलहाल इस मुद्दे पर आईटी मंत्रालय ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ ड्यूरोव को फ्रांस के पेरिस हवाई अड्डे हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल धन शोधन और ड्रग तस्करी जैसे अपराधों के लिए किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस और रूस की दोहरी नागरिकता रखने वाले 39 वर्षीय ड्यूरोव को शनिवार को अजरबैजान से फ्रांस में उतरने के बाद पेरिस-ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


इस बीच फ्रांस के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए आईटी मंत्रालय ने गृह मंत्रालय से टेलीग्राम के खिलाफ लंबित शिकायतों की जांच करने और संभावित कार्रवाई के बारे में ध्यान देने को कहा है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, आईटी मंत्रालय इस तरह के मामलों में जांच एजेंसी नहीं है और मंत्रालय के तहत गठित सीईआरटी-इन भी साइबर अपराधों पर नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा अपराधों पर ध्यान केंद्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ‘‘यहां असली सवाल यह है कि क्या कोई शिकायत है? क्या भारत में भी ऐसी ही स्थिति है? और स्थिति क्या है? और क्या कार्रवाई की जरूरत है?’’

यह पूछे जाने पर कि एक मैसेजिंग ऐप होने के नाते क्या टेलीग्राम सुरक्षित पनाहगाह प्रावधान का हवाला दे सकता है, सूत्रों ने कहा कि उस स्थिति में उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करना होगा, जरूरी होने पर जानकारी देनी होगी और किसी भी जांच में मदद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed