{"_id":"66925a5d942bdce7090cc5f0","slug":"telecom-minister-jyotiraditya-scindia-will-hold-meeting-with-these-stalwarts-including-ambani-mittal-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telecom Sector: बड़े रिफॉर्म के मूड में सरकार,अंबानी-मित्तल समेत इन दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे सिंधिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telecom Sector: बड़े रिफॉर्म के मूड में सरकार,अंबानी-मित्तल समेत इन दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे सिंधिया
Sat, 13 Jul 2024 04:13 PM IST
शिव शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:13 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद ही टेलीकॉम सेक्टर में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारियों में जुट गए है। इसी के मद्देनजर दूरसंचार विभाग छह कमेटियों का गठन किया है।
विज्ञापन
सिंधिया करेंगे बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार आने वाले दिनों में टेलीकॉम सेक्टर में बड़े रिफॉर्म की तैयारी करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कमेटी का भी गठन कर दिया है। इसमें टेलीकॉम सेक्टर के कई अहम दिग्गज शामिल है। अगले कुछ दिनों में इस कमेटी की बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यभार संभालने के बाद ही टेलीकॉम सेक्टर में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारियों में जुट गए है। इसी के मद्देनजर दूरसंचार विभाग छह कमेटियों का गठन किया है। इसमें टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स एडवाइजरी का भी गठन किया है। इसी स्टेकहोल्डर एडवाइजरी कमेटी की पहली बैठक 16 जुलाई को होने जा रही है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बैठक करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सुनील भारती मित्तल, आकाश अंबानी, एन चंद्रशेखरन को भी बुलाया गया है। इसके अलावा कुमार मंगलम बिड़ला, गोपाल विठ्ठल भी इस बैठक में शामिल हो सकते है। पंकज पवार और अक्षय मुंद्रा को भी बैठक में आने को कहा गया है। इसके अलावा टीसीएस के सीओओ भी बैठक में शामिल होंगे। सभी स्टेकहोल्डर्स से 10 जुलाई तक सुझाव मांगे गए थे।इनमें सभी से कहा गया था कि आप कौन से कौन रिफॉर्म इस सेक्टर के लिए चाहते है। यह सभी सुझाव मंत्रालय को मिल चुके है। इन सुझावों के आधार पर ही टेलीकॉम सेक्टर में सरकार रिफॉर्म करेगी।
विज्ञापन
टेलीकॉम सेक्टर में नया बिल लागू होने वाला इससे पहले सरकार इन सभी स्टेकहोल्डर्स से एक फीडबैक लेगी। इनमें सरकार यह जानने की कोशिश करेगी कि कंपनियां कौन कौन से रिफॉर्म चाहती है ताकि टेलीकॉम कंपनियों का काम भी सरल हो सके।