{"_id":"668343eff468e051990ba714","slug":"telecom-companies-plan-to-earn-about-15-percent-more-from-each-customer-by-making-calls-and-internet-expensive-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telecom: कॉल-इंटरनेट महंगा कर ग्राहक से 15 फीसदी ज्यादा कमाएंगी कंपनियां, प्रति ग्राहक 220 रुपये होगी कमाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Telecom: कॉल-इंटरनेट महंगा कर ग्राहक से 15 फीसदी ज्यादा कमाएंगी कंपनियां, प्रति ग्राहक 220 रुपये होगी कमाई
Tue, 02 Jul 2024 05:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:35 AM IST
सार
ढाई साल बाद दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे इनके कर पूर्व लाभ में 20-22 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इससे इन कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) 2024-25 में 15 फीसदी बढ़कर 220 रुपये पहुंच सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल फोन पर बात करना और इंटरनेट का इस्तेमाल करना महंगा कर ग्राहकों से अच्छी खासी कमाई करने की योजना बनाई है। रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग ने कहा, अनुमान है कि सभी मोबाइल और डाटा प्लान की कीमतें बढ़ाने से इन कंपनियों को हर ग्राहक से करीब 15 फीसदी ज्यादा कमाई हो सकती है।
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, ढाई साल बाद दूरसंचार कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इससे इनके कर पूर्व लाभ में 20-22 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इससे इन कंपनियों की प्रति ग्राहक कमाई (एआरपीयू) 2024-25 में 15 फीसदी बढ़कर 220 रुपये पहुंच सकती है। 2022-23 में यह औसतन 191 रुपये रही थी। एजेंसी ने कहा, एआरपीयू में हर एक रुपये की वृद्धि से दूरसंचार उद्योग का कर पूर्व लाभ 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
एआरपीयू में 15% की बढ़ोतरी से टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने और नेटवर्क विस्तार में मदद मिलेगी। साथ ही, कंपनियों के कर्ज में भी कमी आएगी।