फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Yadadri Bhongir Woman hangs herself after killing two daughters

दर्दनाक: तेलंगाना में महिला ने दो बेटियों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

Fri, 09 Jul 2021 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 09 Jul 2021 09:35 AM IST
सार

तेलंगाना के यादाद्री भोंगिर जिले में एक महिला ने अपनी दो बेटियों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सभी को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Telangana Yadadri Bhongir Woman hangs herself after killing two daughters
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

तेलंगाना के यादाद्री भोंगिर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सभी को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं प्राप्त हुआ है। हालांकि आस पड़ोस से जानकारी जुटाने के बाद पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते महिला ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन

 
पूछताछ में इस घटना के बारे में महिला के पति वेंकटेश ने बतािया कि वह घर के बाहर खुले में सोते थे तो उमरानी और बच्चे अंदर सो जाते थे। गुरुवार की सुबह, वेंकटेश ने अपनी सबसे छोटी बेटी शाइनी की जोर से चीख सुनी और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था। उसने अन्य लोगों की मदद से जबरन दरवाजा खोला तो उसकी पत्नी और बच्चे छत से लटके मिले। उमरानी, हरिणी और लस्या की मौत हो चुकी थी वहीं शाइनी जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही था। लोगों ने उसे नीचे उतारा और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन


वहीं इस घटना में पुलिस को संदेह है कि आर्थिक तंगी के कारण महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि महिला ने अपने शराबी पति से लगातार प्रताड़ना के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तुरपुनुरी उमरानी (30) अपने पति वेंकटेश और तीन बेटियों हरिणी (12), लस्या (8) और शाइनी (3) के साथ यादाद्री भोंगिर जिले के चौतुप्पल इलाके के रामनगर में रहती थी। उमरानी और वेंकटेश की शादी 14 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed