फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Two youth beheaded their cousin over not taking care of their Razia children

तेलंगाना: दो युवकों ने बहस के बाद चचेरे भाई की कर दी हत्या, कटा सिर लेकर पहुंचे थाने

Sun, 21 Jul 2019 08:54 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालगोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालगोंडा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 21 Jul 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Telangana: Two youth beheaded their cousin over not taking care of their Razia children
सांकेतिक तस्वीर

तेलंगाना में एक स्तब्ध करने वाली घटना घटी है। यहां दो भाईयो ने किसी बात को लेकर बहस के बाद अपने ही चचेरे भाई की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों मृतक का कटा हुआ सिर लेकर नामपल्ली पुलिस थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले के नामपल्ली में घटित हुई। आरोपियों ने घटना को सड़क पर भरी दोपहर में अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


शाम के करीब छह बजे पेशे से बाइक मैकेनिक मोहम्मद घोसे (22) और कार ड्राइवर इरफान (22) की अपने चचेरे भाई शेख सद्दाम के साथ रजिया के बच्चों की देखभाल न करने को लेकर बहस हो गई। रजिया पीड़ित और आरोपियों की रिश्तेदार थी। वहीं सद्दाम भी पेशे से कार ड्राइवर था।
विज्ञापन


जब सद्दाम ने बच्चों की जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया तो घोसे ने गुस्से में आकर पास के नारियल पानी वाले से चाकू लिया और उससे सद्दाम की गर्दन पर हमला करना शुरू कर दिया। बाद में इरफान ने घोसे से चाकू लिया और उसने भी पीड़ित पर कई वार किए। पुलिस ने बताया कि लगातार हमलों की वजह से सिर धड़ से अलग हो गया। पास से गुजर रहे लोग इस घटना को देखकर स्तब्ध रह गए। दोनों आरोपियों ने धड़ को सड़क पर छोड़ दिया और सिर लेकर पास के पुलिस स्टेशन पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नालगोंडा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मानभा रेड्डी ने कहा, 'रजिया विधवा थी और उसके दो बच्चे हैं। उसके सद्दाम के साथ कथित तौर पर संबंध थे। जिसके बाद वह उसे लेकर हैदराबाद आया और सरूरनगर के एक घर में उसकी नौकरी लगवा दी। अपने कथित शोषण की वजह से रजिया ने 2017 में आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सरूरनगर में एक मामला दर्ज है। उसकी मौत के बाद सद्दाम ने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। हालांकि पिछले दो सालों से वह उन्हें नजरअंदाज कर रहा था। जिसके कारण दोनों आरोपियों के मन में सद्दाम के खिलाफ गुस्सा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed