{"_id":"5eddfab8c73760024d24dced","slug":"telangana-tv-reporter-infected-from-coronavirus-died-in-gandhi-hospital-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित एक टीवी रिपोर्टर की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित एक टीवी रिपोर्टर की मौत
Mon, 08 Jun 2020 02:38 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
तेलंगाना के हैदराबाद में सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में रविवार को तेलुगू टीवी चैनल में काम करने वाले और छत्तीसगढ़ निवासी एक श्रमजीवी पत्रकार की कोविड-19 से मौत हो गई। उन्हें चार जून को किसी और अस्पताल में यहां लाया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि जब उन्हें भर्ती कराया गया तो उन्हें निमोनिया था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा भी उन्हें कई दिक्कतें थी। गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एम राजा राव ने बताया कि वह आईसीयू में थे और डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे उन पर नजर रखे हुए थी। मैंने भी कई बार उन्हें देखा, लेकिन आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। और नौ बजकर 37 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मनोज पहले से ही म्यास्थेनिया ग्रेविस से पीड़ित थे। जिसमें सभी मांसपेशियों में श्वसन की मांसपेशियों सहित कमजोरी होती है। इसके लिए पूर्व में उनकी सर्जरी भी की गई थी और वह उस समस्या के लिए स्टेरॉयड पर ही थे। स्वास्थ्य की इस समस्याओं के साथ वह कोविड-19 संक्रमित पाए गए और उन्हें टाइप-1 स्वस्थ विफलता और एआरडीएस के साथ द्विपक्षीय निमोनिया हो गया था।
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड के मामले
राज्य में कुछ दिनों से कोरोना वायरस में वृद्धि हुई है। शनिवार को 206 नए मामले सामने आए थे। दो मार्च को राज्य में पहला मामला सामने आया था और उसके बाद से अब तक एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या थी। इसके अलावा 10 लोग की मौत भी हुई। जिसके साथ राज्य में वायरस के कारण कुल मौतों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है।