{"_id":"67c89f63ae5e3193380c780c","slug":"telangana-student-g-praveen-shot-dead-in-us-know-all-updates-in-hindi-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: तेलंगाना के छात्र जी प्रवीण की गोली मारकर हत्या; बीते पांच महीनों में राज्य के तीसरे छात्र के साथ हुआ ऐसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US: तेलंगाना के छात्र जी प्रवीण की गोली मारकर हत्या; बीते पांच महीनों में राज्य के तीसरे छात्र के साथ हुआ ऐसा
Thu, 06 Mar 2025 12:30 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:30 AM IST
सार
अमेरिका में पढ़ाई के लिए गए तेलंगाना के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
तेलंगाना से अमेरिका पढ़ने गए 26 वर्षीय जी प्रवीण के परिजनों ने दावा किया है कि उसकी अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उसकी मौत के हालात स्पष्ट नहीं हैं। प्रवीण के चचेरे भाई अरुण ने बताया कि प्रवीण विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एमएस की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी अधिकारियों ने उनके परिवार को उसके मरने की जानकारी दी। प्रवीण के कुछ दोस्तों ने बताया कि उसका शव गोलियों से छलनी मिला है।
विज्ञापन
अरुण ने बताया कि प्रवीण ने बुधवार की सुबह अपने पिता को फोन किया, लेकिन पिता सो रहे थे, इसलिए फोन नहीं उठा सके। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानने के बाद प्रवीण के माता-पिता सदमे में हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा। हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई करने वाले प्रवीण 2023 में एमएस करने के लिए अमेरिका गए थे। वह दिसंबर 2024 में भारत आए और इस साल जनवरी में अमेरिका चले गए। प्रवीण का परिवार हैदराबाद के पड़ोसी रंगा रेड्डी जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तेलंगाना के कम से कम दो भारतीय छात्रों की अमेरिका में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनमें से एक की पिछले साल नवंबर में खम्मम से और दूसरे की इस साल जनवरी में हैदराबाद से हत्या की गई थी।
विज्ञापन