{"_id":"5d74eadf8ebc3e015f565e5e","slug":"telangana-son-and-nephew-of-cm-chandrashekhar-took-oath-as-ministers-in-state-cabinet-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में मंत्रिपरिषद का विस्तार : सीएम चंद्रशेखर राव के बेटे और भतीजे ने ली मंत्री पद की शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में मंत्रिपरिषद का विस्तार : सीएम चंद्रशेखर राव के बेटे और भतीजे ने ली मंत्री पद की शपथ
Sun, 08 Sep 2019 05:19 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 08 Sep 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
केटी रामाराव और टी हरीश राव
- फोटो : एएनआई
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने बेटे के टी रामा राव और भतीजे टी हरीश राव समेत छह मंत्रियों को शामिल कर रविवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। पूर्व मंत्री सविता इंद्रा रेड्डी समेत दो महिलाओं को भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।
विज्ञापन
राव के बेटे के टी रामा राव और उनके भतीजे एवं टीआरएस के विधायक हरीश राव टीआरएस की पिछली सरकार में (2014-18) भी मंत्री थे जबकि सविता इंद्रा रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व सरकार में गृहमंत्री थीं।
विज्ञापन
नए मंत्रियों को तेलंगाना की राज्यपाल टी सुंदरराजन ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्यों के शामिल होने के बाद कुल मंत्रियों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन
Telangana: Sircilla MLA K T Rama Rao (pic 1), son of CM K Chandrashekar Rao and Siddipet MLA T Harish Rao (pic 2), nephew of CM, took oath as ministers in state Cabinet in Hyderabad today. pic.twitter.com/lGoCaCGCJ6
— ANI (@ANI) September 8, 2019
वहीं, इससे पहले तमिलिसाई सुंदरराजन ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। तमिलसाईं सुंदरराजन पेशे से डॉक्टर हैं। वह तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।