फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana: Revanth Reddy will become Chief Minister who led Congress to victory Can take oath on 7th December

तेलंगाना: चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने वाले रेवंत रेड्डी बनेंगे CM; 7 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

Tue, 05 Dec 2023 06:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 05 Dec 2023 06:38 PM IST
सार

रेवंत रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे। पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद रेवंत रेड्डी ने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी लोगों का आभार जताया।

विज्ञापन
Telangana: Revanth Reddy will become Chief Minister who led Congress to victory Can take oath on 7th December
रेवंत रेड्डी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी की राज्य के इकाई के अध्यक्ष अनुमूला रेवंत रेड्डी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान ने रंवत रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने के फैसले पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह सात दिसंबर को होगा। सियासी घटनाक्रम के बीच रेवंत रेड्डी मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले वह यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे और नई सरकार के गठन पर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन


   
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे
रेवंत रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे। पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद रेवंत रेड्डी ने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी लोगों का आभार जताया।


उत्तम कुमार रेड्डी ने भी पेश की थी दावेदारी
इससे पहले कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष और विधायक एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा था कि वह भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। हालांकि, जब कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रेवंत रेड्डी के नाम की घोषणा की तो उनके साथ उत्तम कुमार रेड्डी भी मौजूद थे। वेणुगोपाल ने कहा कि विधायक दल के नेता का फैसला करने के लिए कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक हैदराबाद में बैठक हुई थी। उस बैठक में पर्यवेक्षक मौजूद थे। विधायक दल ने एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल का नेता चुनने का जिम्मा कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा था। इसके बाद आज प्रदेश प्रभारी माणिक राव ठाकरे और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार ने खरगे को रिपोर्ट सौंपी।

रेवंत रेड्डी का सफर 
कांग्रेस के दिग्गज नेता जयपाल रेड्डी के दामाद रेवंत रेड्डी ने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मलकाजगिरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने टीआरएस प्रत्याशी मर्री राजशेखर रेड्डी को हराया था। अब विधानसभा चुनाव 2023 में कोडांगल और कामारेड्डी विधानसभा सीटों से उन्होंने चुनाव लड़ा। रेवंत रेड्डी कोडांगल से तो जीत गए, लेकिन कामारेड्डी सीट से हार गए। पढ़ें पूरी खबर

ऐसे रहे थे चुनाव परिणाम
इससे पहले तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पार्टी ने के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हैट्रिक के सपने को चकनाचूर कर दिया था। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं बीआरएस 39 सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी। आठ सीटों पर भाजपा और छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की थी। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की थी। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed