{"_id":"63d1e5b059cde238a67693c4","slug":"telangana-republic-day-parade-row-high-court-gave-order-to-full-fledged-celebration-governor-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना में गणतंत्र दिवस परेड पर विवाद, हाईकोर्ट ने दिया सरकार को झटका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना में गणतंत्र दिवस परेड पर विवाद, हाईकोर्ट ने दिया सरकार को झटका
Thu, 26 Jan 2023 08:42 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:42 AM IST
सार
दोनों पक्षों में तल्खी का ही असर है कि राज्य सरकार ने अभी तक गणतंत्र दिवस पर पढ़े जाने वाले अभिभाषण को भी राज्यपाल के पास नहीं भेजा है।
विज्ञापन
तेलंगाना सीएम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की के. चंद्रशेखर सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल हाईकोर्ट ने गणतंत्र दिवस पर हैदराबाद के परेड ग्राउंड पर पुलिस परेड का आयोजन करने का आदेश दिया है। बता दें कि राज्य सरकार गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में ही कार्यक्रम आयोजित करने के पक्ष में थी। दरअसल राज्य सरकार कोरोना प्रतिबंधों के चलते लगातार दूसरे साल राजभवन में ही गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी कर रही थी। हालांकि सरकार के इस कदम के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सर्कुलर का उल्लंघन कर रही है, जिसमें गणतंत्र दिवस पर पूरी तैयारी के साथ सभी राज्यों में पुलिस परेड का आयोजन करने के निर्देश दिए थे, साथ ही इसमें छात्रों की सहभागिता कराने के भी निर्देश थे। कोरोना प्रतिबंधों के चलते तेलंगाना सरकार ने पिछले साल भी गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड का आयोजन नहीं किया था। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने साल 2019 में तेलंगाना की गवर्नर का पद संभाला था। बीते दो साल के दौरान राज्य सरकार और राज्यपाल के रिश्तों में खासी खटास देखने को मिली है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में तल्खी का ही असर है कि राज्य सरकार ने अभी तक गणतंत्र दिवस पर पढ़े जाने वाले अभिभाषण को भी राज्यपाल के पास नहीं भेजा है। बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल द्वारा विधानसभा के दोनों सदनों को संबोधित करने की परंपरा रही है लेकिन तेलंगाना में यह परंपरा भी टूटने वाली है क्योंकि राज्यपाल विधानसभा के दोनों सदनों को संबोधित नहीं करेंगी। तेलंगाना के साथ ही तमिलनाडु में भी राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान चल रही है।
विज्ञापन