{"_id":"638432e8ca8a3e1bd23bb4b0","slug":"telangana-police-stopped-state-bjp-chief-march-denied-permission-for-public-meeting-in-bhainsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी हिरासत में, प्रजा संग्राम यात्रा व सभा की पुलिस ने नहीं दी इजाजत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी हिरासत में, प्रजा संग्राम यात्रा व सभा की पुलिस ने नहीं दी इजाजत
Mon, 28 Nov 2022 09:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:32 AM IST
सार
भैंसा में आज होने वाली सभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य भाजपा नेता संबोधित करने वाले थे। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंडी संजय को जगतियाल जिला पुलिस ने रोक दिया। वह पैदल मार्च के रूप में भैंसा जा रहे थे। उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Telangana BJP chief Bandi Sanjay Kumar
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवें चरण की पदयात्रा के लिए निकले तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय को रविवार रात को जगतियाल जिले में पुलिस ने रोक दिया। उन्हें वापस लौटने को कहा गया। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील होने के नाम पर उन्हें निर्मल जिले के भैंसा शहर में आज होने वाली सभा की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
बंडी को हिरासत में लिया गया
भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता बंडी संजय को पुलिस ने हिरासत में ले तिया। उन्हें करीमनगर ले जाया गया। वे भैंसा से निर्मल जिले तक प्रस्तावित प्रजा संग्राम यात्रा के पांचवें चरण की आज से शुरुआत करने वाले थे।
विज्ञापन
भैंसा में आज होने वाली सभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य भाजपा नेता संबोधित करने वाले थे। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंडी संजय को जगतियाल जिला पुलिस ने रोक दिया। उन्हें वापस लौटने का निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पदयात्रा और सभा की अनुमति देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, भैंसा में हो चुकी है झड़प
उधर, बंडी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगतियाल और निर्मल जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। तेलंगाना भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पार्टी ने राज्य सरकार से मार्च और सभा के लिए तुरंत अनुमति देने की मांग की। भैंसा कस्बे में बीते दो सालों में दो समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं।