फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana Police said 1200 phones were tapped Chargesheet KCR

Telangana: आरोप पत्र में पुलिस ने कहा- 1200 से अधिक फोन टैप किए गए, KCR के विरोधियों पर नजर रखने का कथित आरोप

Wed, 12 Jun 2024 11:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

पुलिस आरोपियों में पुलिस उपाधीक्षक, डी प्रणीत राव, पूर्व पुलिस उपायुक्त (टास्क फोर्स) राधा किशन राव, अतिरिक्त अधीक्षक भुजंगा राव और तिरुपथन्ना शामिल हैं। साथ ही इस सूची में दो और आरोपी हैं, हालांकि फिलहाल वे फरार हैं।

विज्ञापन
Telangana Police said 1200 phones were tapped Chargesheet KCR
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना का फोन टैपिंग मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच, हैदराबाद पुलिस ने मामले में दायर अपने आरोप पत्र में कहा कि 1200 से अधिक फोन टैप किए गए। आरोपियों ने स्टोरेज डिवाइस को नुकसान पहुंचाया और सबूत नष्ट करने की कोशिश की। चौंकाने वाली बात है कि आरोपियों में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। आरोप पत्र के अनुसार, एक भी बीआरएस नेता के फोन टैप नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
फोन टैंपिंग मामला पिछले साल सामने आया, जब कांग्रेस की सरकार तेलंगाना में बनी और रेवंत रेड्डी ने राज्य का कार्यभाल संभाला। जांच में सामने आया कि बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव के शासन में विपक्षी नेताओं और मशहूर हस्तियों सहित कई हाई-प्रोफाइल वाले लोगों के फोन टैप किए गए है। मामले में पूर्व पुलिस उपायुक्त पी राधाकृष्ण राव ने पूछताछ के दौरान बताया कि मीडिया जगत के वरिष्ठ लोगों और नेताओं (बीआरएस के लोगों सहित) के फोन हैक किए गए। उनकी निगरानी की गई। कथित तौर आरोप है कि यह सब विधानसभा चुनावों से पहले हुआ और तत्कालीन सीएम केसीआर के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखी गई। रियल स्टेट के लोगों के फोन भी टैप किए गए। यहां तक की सीएम रेवंत रेड्डी के फोन भी हैक किए गए थे।

विज्ञापन

आरोपियों में यह पुलिस अधिकारी शामिल
पुलिस आरोपियों में पुलिस उपाधीक्षक, डी प्रणीत राव, पूर्व पुलिस उपायुक्त (टास्क फोर्स) राधा किशन राव, अतिरिक्त अधीक्षक भुजंगा राव और तिरुपथन्ना शामिल हैं। साथ ही इस सूची में दो और आरोपी हैं, हालांकि फिलहाल वे फरार हैं, जिसमें पूर्व विशेष खुफिया ब्यूरो प्रमुख प्रभाकर राव और स्थानीय मीडिया संगठन के वरिष्ठ कर्मचारी श्रवण कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने की पूर्व सीएम को गिरफ्तार करने की मांग
आरोप सामने आने के बाद बीजेपी सांसद बंदी संजय ने तेलंगाना के पूर्व सीएम राव को गिरफ्तार करने की मांग की थी। संजय ने एक्स पर कहा कि बीआरएस शासन के तहत की गई फोन टैपिंग आपातकाल से भी बदतर है। यह संवैधानिक और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। बीजेपी नेताओं और हमारे अनुयायियों की टैपिंग से केसीआर का बीजेपी से डर अब खुलकर सामने आ गया है। 

बीआरएस को साल 2023 में गंवानी पड़ी सत्ता
बता दें कि केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस को साल 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवानी पड़ी, जिसके बाद रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता में आई।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed