फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   telangana police put roosters behind bars as cockfight evidence khammam telangana

तेलंगाना: दो मुर्गे 25 दिन से जेल में बंद, सट्टेबाज तो छूटे, लेकिन मुर्गों को नहीं मिली जमानत

Sat, 06 Feb 2021 11:53 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खम्मम (तेलंगाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खम्मम (तेलंगाना) Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 06 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
telangana police put roosters behind bars as cockfight evidence khammam telangana
मुर्गा

तेलंगाना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपको दुख तो शायद ही हो लेकिन हंसी जरूर आएगी। तेलंगाना की एक जेल में दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से जेल में बंद हैं और अपनी रिहाई का इंतजार कर रहे हैं। कुछ सट्टेबाजों के चलते इन मुर्गों को पकड़कर जेल में डाला गया था।

विज्ञापन


जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था, वो तो जमानत पर छूट गए लेकिन ये मुर्गे जेल में रह गए। यह मामला तेलंगाना के खम्मम का है, यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं। यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था। 
विज्ञापन


मामला कुछ इस तरह हैं कि संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था, इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पुलिस ने दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसके बाद सट्टेबाज जमानत लेकर जेल से बाहर निकल गए लेकिन मुर्गों पर कोई भी अपना दावा बोलने नहीं आया, इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद कर दिया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed